रूसी वैसे तो सीरियस हेल्थ ईशू पैदा नहीं करता लेकिन इसकी वजह से कई बार लोगों केसामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. ठंड में ये दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है.वैसे बाल धोने के दो-तीन दिन बाद अगर आपको हल्की रूसी दिखे तो ये नॉर्मल है, लेकिनअगर ये बहुत बढ़ जाए सिर में खुजली होने लगे, बाल झड़ने लगे तो मामला सीवियर होसकता है.हम मानते हैं कि हर समस्या का कोई ना कोई समाधान ज़रूर होता है और वो सॉल्यूशनएक्सपर्ट से बेहतर कोई नहीं दे सकता है. इसलिए आपकी डैंड्रफ की परेशानी कासॉल्यूशन पाने के लिए हमने बात की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहित बत्रा से.डॉक्टर रोहित बत्रा, डर्मेटोलॉजिस्ट, डर्मावर्ल्ड स्किनकेयर क्लिनिकडैंड्रफ क्या है? डैंड्रफ एक फंगल इंफेक्शन है . जो सिर या हेयरी एरियाज़ परमेलेसिज़िया फुरफुर नाम के एक फंगस के पनपने से होता है. अगर डैंड्रफ भयानक रूप लेले तो उसे सेबोरिक डर्माटाइटिस बोलते है. इस स्किन कंडीशन में सिर पर पपड़ियां बननेलगती हैं. क्यों होता है डैंड्रफ? डॉ बत्रा ने हमें बताया कि ज़्यादा ऑइल सीक्रीशनके कारण डैंड्रफ की समस्या होती है. हमारे स्कैल्प में नेचुरल ऑयल सीक्रीशन होताहै जिसे सेबोरिया कहते हैं . कई लोगों में ये सीक्रेशन बहुत ज़्यादा होता है. इसऑयल में अगर फंगल इंफेक्शन हो जाये तो वो डैंड्रफ का रूप ले लेता है.सर्दियों में बढ़ जाती है डैंड्रफ की परेशानी- Freepikसर्दियों में क्यों बढ़ जाता है डैंड्रफ? अक्सर आपने देखा होगा कि डैंड्रफ की समस्यासर्दियों के मौसम में बढ़ जाती है . ठंडी, रूखी हवाएं तो इसकी ज़िम्मेदार होती ही हैंसाथ ही सर्दी से बचने के लिए हम सिर पर टोपी पहने रहते हैं या रूम को गरम रखने केलिए हीटर जलाकर सोते हैं जिससे बॉडी का ऑयल सीक्रेशन बढ़ जाता है और सिर पर पपड़ियांजमने लगती हैं और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है. कैसे पाएं डैंड्रफ से छुटकारा? अगरआपको लगता है कि डैंड्रफ डायनेस की वजह से होता है और खूब सारा तेल लगाने से सही होजाएगा तो आप गलत हैं. डॉक्टर बत्रा का कहना है कि नहाने से आधा घंटा पहले तेल लगानाकाफी है. इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या को काम करने का एक तरीका ये भी है कि अपनीस्केल्प को साफ रखें इसके लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार बालों को धोएं. शैम्पूचुनते समय इन बातों का रखें ध्यान: # अपनी स्कैल्प को साफ़ रखें,इसके लिएएंटी-डैंड्रफ शैम्पू का करें इस्तेमाल# आपके शैम्पू में कीटोकोनाजोल और सेलिसिलिक एसिड होना चाहिए# कीटोकोनाजोल एक एंटी फंगल एजेंट की तरह काम करता है और सेलिसिलिक एसिड स्कैल्प सेडैंड्रफ साफ़ करने में मदद करता है.# अगर डैंड्रफ बहुत बढ़ जाए तो टार बेस्ड शैम्पू का इस्तेमाल करेंडैंड्रफ को नज़रंदाज़ करना पड़ सकता है भारीघरेलू उपाय ऐपल साइडर विनेगर:ऐपल साइडर विनेगर डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है इसके लिए एक चम्मच विनेगरऔर एक चम्मच पानी को मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं और दो मिनट रखकर धो लें. ऐपलसाइडर विनेगर में मौजूद एसिड स्कैल्प साफ़ करके डैंड्रफ को कम करता है.नींबू का रस:अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो नींबू के रस की 5 से 10 बूंद को नारियलके तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं और 5 मिनट बाद सिर को धो लें. अगर आपको ये घरेलूउपचार करने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें औरअपने डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें. इन बातों का भी रखें ध्यान # अपनी स्कैल्प को साफ़रखें.# सिर धोने के लिए ज़्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें,गर्म पानी काइस्तेमाल आपकी प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है.# अगर तेल लगाना है तो शैम्पू करने से आधा घंटा पहले लगाएं.# शैम्पू करने के बाद तेल बिल्कुल भी ना लगाएं.# कंडीशनर या सीरम को बालों की लेंथ पर लगाएं.# पुरुषों को कंडीशनर और तेल लगाने की ज़रूरत नहीं होती.