The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Wife of Atlas Cycle Owner Sanjay Kapur Natasha Kapur Allegedly Commits suicide

एटलस साइकल्स प्रमोटर की पत्नी ने लिखा- मैंने कुछ ऐसा किया है जो मुझे नहीं करना चाहिए था, और फांसी लगा ली

मशहूर साइकिल कंपनी एटलस के प्रमोटर की पत्नी नताशा कपूर अपने घर में मृत पाई गईं.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2020, 10:17 AM IST)
Img The Lallantop
नताश की मौत के वक़्त उनके पति संजय घर पर मौजूद नहीं थे. (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली का औरंगजेब लेन इलाका. यहां 21 जनवरी की सुबह एक लाश मिली. अपने घर के पंखे से लटकी हुई. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले को बुधवार, 22 जनवरी तक पब्लिक नहीं किया. खबर सामने आते मीडिया के बीच तेजी से फैली. मरने वाली महिला नताशा कपूर थीं. देश के कोने-कोने में बिकने वाली एटलस साइकिल की कंपनी के प्रमोटर संजय कपूर की पत्नी.
21 जनवरी को जब नताशा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आईं, तो उनके घरवालों को चिंता हुई. बेटे ने फोन भी किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. घरवालों ने उनके कमरे में जाकर देखा, तो वो पंखे से लटकी मिलीं. उन्हें वहां से घरवालों ने ही उतारा, और उसके बाद उन्हें CPR देने की कोशिश की. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Pain नताश की उम्र 57 साल बताई जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

पुलिस ने कहा है कि नताशा की लाश के पास उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में नताशा ने कथित रूप से लिखा है:
मैं अपनी जान ले रही हूं, और कोई और इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं है. मैंने कुछ ऐसा किया है जो मुझे नहीं करना चाहिए था और मैं अपनी ही नज़रों में गिर गई हूं. मैं तुम सबसे बहुत प्यार करती हूं.
सूत्रों के मुताबिक़ नताशा का फोन पुलिस ने ज़ब्त किया है. कथित रूप से इस फोन से नताशा ने किसी को SMS करके पैसे मांगे थे. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.
फिलहाल पुलिस ने कहा है कि देखने से ये मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन पूरी बात ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी. पुलिस को इस मामले में हत्या का संदेह भी है, क्योंकि जिस कमरे में उनकी मौत हुई उसका दरवाज़ा खुला हुआ था.
मामले में पुलिस पोस्टमोर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है. संजय कपूर जगदीश कपूर के बेटे हैं. जगदीश उन तीन कपूर भाइयों में से एक थे जिन्होंने एटलस साइकल्स कम्पनी शुरू की थी. 2003 में उनका निधन हुआ था.


वीडियो: क्या है होमोफोबिया, जिसपर बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना

Advertisement

Advertisement

()