The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Widow was allegedly gang-raped by three when She demanding compensation from accused who hit her goat in Jharkhand's Chatra

बकरी की मौत का मुआवजा मांगने पर 50 साल की महिला से गैंगरेप का आरोप

झारखंड: पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2021, 12:05 PM IST)
Img The Lallantop
झारखंड के चतरा में तीन युवकों ने 50 साल की विधवा महिला का गैंगरेप किया. पुलिस ने तीन में से दो की गिरफ्तारी की और तीसरे की तलाश कर रही है. (फोटो- सांकेतिक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड का चतरा. यहां तीन युवकों पर 50 साल की महिला का गैंगरेप करने का आरोप है. ये भी आरोप है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे आरोपी की खोज जारी है. वहीं, पीड़िता को इलाज के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से बिहार के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया.

इस मामले के सामने आने के बाद पीड़िता का बयान आया. उसके मुताबिक, एक आरोपी की बाइक से उसकी बकरी की मौत हो गई थी. इसके बदले वो मुआवजा मांग रही थी. पर उसे मुआवजा नहीं मिला.

महिला के दर्ज बयान के मुताबिक, जब 7 जनवरी की देर रात वो वॉशरूम जाने के लिए निकली, तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसका गैंगरेप किया. धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा. जब उसके परिवारवालों ने उसे खून से लथपथ पाया, तो इलाज के लिए  हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. वहां से उसे बिहार के गया में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया.

वहीं, पुलिस का कहना है कि मुआवजे की मांग को लेकर काफी दिनों से महिला और आरोपी के बीच बहस हो रही थी. इसी के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

इंडिया टुडे टीवी के साथ विशेष बातचीत करते हुए एसपी ऋषभ झा ने बताया कि घटना चतरा के हंटरगंज इलाके में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई. महिला का बयान दर्ज किया गया है और जो दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()