एंटी डैंड्रफ शैम्पू की पूरी बोतल उड़ेल दी, फिर भी रूसी न गई तो ये पढ़ लीजिए
डॉक्टर ने डैंड्रफ से बचने के आसान ट्रिक्स बताए हैं.
Advertisement

डॉक्टर्स की मानें तो 80 प्रतिशत लोगों में डैंड्रफ की समस्या देखी जाती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.
कंचन. बारहवीं क्लास में पढ़ती हैं. 17 साल की हैं. और ब्लैक कलर से इन्हें नफ़रत है. क्यों? क्योंकि जब भी ये ब्लैक कलर के कपड़े पहनती हैं तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है इन्हें डैंड्रफ है. हर वक़्त बालों में खुजली होती है वो अलग. मम्मी-नानी सबके नुस्खे ट्राई कर लिए हैं. पर इलाज अभी तक नहीं मिला. उल्टा हर महीने नए शैम्पू इस्तेमाल कर-करके बालों का सत्यानाश जरूर कर लिया है. अब कंचन क्या करें? और कंचन जैसे और भी लोग जो डैंड्रफ से परेशान है वो क्या करें? परेशान मत होइए. हम मिलकर तोड़ निकालते है. पहले ये समझ लीजिए कि डैंड्रफ एक्जैक्टली है क्या. और आपको ये बार-बार क्यों हो रहा है?
सांकेतिक तस्वीर
क्या होता है डैंड्रफ?
ये बताया हमें डॉक्टर गोविंद भारतीय ने. स्किन के डॉक्टर हैं. नागपुर में मेकओवर क्लिनिक चलाते हैं.
रिसर्च की मानें तो 80 प्रतिशत लोगों में डैंड्रफ की समस्या देखी जाती है. स्कैल्प में हमारी कोशिकाओं की निचली सतह पर सफ़ेद रंग की एक पतली चादर होती है. जब ये सतह निष्क्रिय हो जाती है, तो पपड़ी बनकर निकलने लगती है. इसे ही डैंड्रफ कहते हैं. जब ये सतह निकलती है तो खुजली होती है. ज़्यादा खुजला लेने पर स्किन लाल हो जाना, सूजन, गंजापन, बालों का झड़ना, बालों की लाइफ कम हो जाना. ऐसी समस्याएं होती हैं.
जब ये डैंड्रफ चेहरे पर गिरता है तो चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं. इसी तरह बाज़ुओं, कंधों और पीठ पर भी डैंड्रफ की वजह से एक्ने हो जाते हैं.

डॉक्टर गोविंद भारतीय, त्वचा विशेषज्ञ, मेकओवर क्लिनिक, नागपुर
रूसी के आम तौर पर 4 प्रकार होते हैं
-ड्राई स्किन संबंधित डैंड्रफः जब आपके सिर के स्किन ड्राई होती है, उसमें पर्याप्त तेल नहीं बनता, तब रूखे डैंड्रफ होते हैं.
-ऑयली डैंड्रफः नियमित शैम्पू न करने की वजह से बालों का सीबम और अत्यधिक ऑइल गंदगी और धूल को आकर्षित करता है. ये खुजली वाली परत आपके स्कैल्प में तैयार कर देता है
-फंगल इन्फेक्शन वाला डैंड्रफः ऐसा डैंड्रफ गीले बाल बांधकर रखने, बहुत ज्यादा पसीना आने की स्थिति में होता है. इसमें खुजली भी बहुत ज्यादा होती है और बाल बहुत अधिक झड़ते हैं.
-रोग संक्रमण से होने वाला डैंड्रफः सोरेसिस, एक्ज़िमा. इन तरह की बीमारियों में सिर पर डैंड्रफ बनने लगता है, डैंड्रफ वाली जगह पर सूजन और रेडनेस भी हो सकती है.
"" align="aligncenter" width="546"
रुचिता शाह, स्किन एक्सपर्ट, क्यूटिस स्किन स्टूडियो, मुंबई
इलाज
-अपने बालों को एक से दो दिन में धोएं
-ज़्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें
- केटोकेनॉज़ोल शैम्पू या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-शैम्पू के इस्तेमाल से पहले बालों को पूरी तरह से भिगोकर कम से कम 15 से 20 मिनट तक मसाज करना है. स्कैल्प पर रहने देना है. और फिर धो लेना है
-लोशन हम पूरी रात रख सकते है और अगले दिन धो सकते हैं
-एंटी फंगल एजेंट्स जैसे कि सेलीनीयम सल्फाइड, जिंक पाईरीथोर्न, कोल टार शैम्पू भी इस्तेमाल कर सकते हैं
-मेथी बहुत फ़ायदेमंद होती है. मेथी के दाने लेने हैं एक कप. उसको पूरी रात भिगोकर रखना है पूरे पानी में. अगले दिन पीसना है और पेस्ट बनाना है. उसमें एक चम्मच दही डालना है और अच्छे से मिक्स करना है. इसको आप अपने स्कैल्प पर लगा सकते हैं. 20 से 30 मिनट रखिए. फिर धो देना है
-ये आपको हफ़्ते में एक से दो बार करना है
-अगर इन सब नुस्खों से तकलीफ़ कम नहीं हो रही तो किसी स्किन के डॉक्टर से मिलिए
डैंड्रफ से निपटा जा सकता है. बस इन बातों का ध्यान रखिए.
वीडियो

सांकेतिक तस्वीरक्या होता है डैंड्रफ?

.webp?width=60)