The Lallantop
Advertisement

पीरियड आते ही दर्दवाले बड़े-बड़े दाने हो जाते हैं? ये रहा पक्का इलाज

PCOS एक्ने क्या होता है और ये नॉर्मल एक्ने से कैसे अलग है?

Advertisement
अगर PCOS है तो उसके कारण होने वाला एक्ने आम एक्ने से अलग होता है
अगर PCOS है तो उसके कारण होने वाला एक्ने आम एक्ने से अलग होता है
pic
सरवत
6 सितंबर 2022 (Updated: 6 सितंबर 2022, 08:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

अदिति 21 साल की हैं. जयपुर की रहने वाली हैं. उनको काफ़ी समय से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो रही थीं. जैसे उनके पीरियड्स कभी भी समय पर नहीं होते. 2-3 महीने लेट होते. जब होते तो हेवी ब्लीडिंग होती. इसके साथ-साथ उनका वज़न भी बढ़ गया. अदिति ने जब डॉक्टर को दिखाया तो पता चला उन्हें PCOS है. यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम. बहुत ही आम कंडीशन है ये. अब दिक्कत ये है कि अदिति का PCOS का इलाज तो चल रहा है, पर PCOS की वजह से उन्हें भयानक एक्ने हो गया है. ये दाने नॉर्मल एक्ने से काफ़ी अलग हैं. ये काफ़ी लाल रहते हैं और इनमें बहुत ज़्यादा दर्द होता है. पीरियड्स होने से कुछ दिन पहले ये और भी ज़्यादा बढ़ जाते हैं. अदिति को समझ में नहीं आ रहा वो क्या करें. नॉर्मल दानों वाली दवाइयां इनपर काम भी नहीं कर रहीं. इसलिए अदिति चाहती हैं कि हम उनकी मदद करें. अपने शो पर PCOS एक्ने के बारे में बात करें, क्योंकि कई लड़कियां इस प्रॉब्लम से जूझती हैं. 

PCOS एक्ने क्या होता है?

ये हमें बताया डॉक्टर पूजा चोपड़ा ने.

Dr. Pooja Chopra | Expert Dermatologist and Dermatosurgeon - Aakash  Healthcare
डॉक्टर पूजा चोपड़ा, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजिस्ट, आकाश हेल्थकेयर

सबसे पहले ये जानना ज़रूरी है कि PCOS क्या होता है. PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हॉर्मोन्स के कारण होने वाली कंडीशन है. ये महिलाओं में होती है. इसमें ओवरी के अंदर सिस्ट बन जाते हैं. इससे ओवरी का साइज़ बढ़ जाता है, जिसके कारण शरीर में हॉर्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है. मेल हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा औरतों के शरीर में बढ़ जाती है, इसके कारण पीरियड्स समय पर नहीं होते. स्किन में भी कुछ बदलाव होते हैं और इसका सबसे शुरुआती लक्षण है PCOS एक्ने. यानी दाने. इसके अलावा वज़न बढ़ता है, चेहरे और सीने पर बाल निकलने लगते हैं और जिस-जिस जगह पर स्किन फोल्ड होती है जैसे गला, वहां-वहां झाइयां पड़ जाती हैं. ये कंडीशंस दिखने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए. डॉक्टर आपका ब्लड टेस्ट कराएंगे, अल्ट्रासाउंड कराएंगे और उनसे पता चलेगा कि आपको PCOS है या कोई दूसरी समस्या.

आम एक्ने और PCOS एक्ने में क्या फ़र्क होता है?

आम एक्ने सिबेशियस ग्लैंड के ओवरएक्टिवेट हो जाने की वजह से होती हैं. सिबेशियस ग्लैंड हमारी स्किन पर ऑइल प्रोड्यूस करने वाली ग्रंथियां हैं. 

PCOS एक्ने चेहरे के निचले हिस्से में ज़्यादा होता है जैसे ठुड्डी, गाल, जबड़े के आसपास का हिस्सा, गले का ऊपरी हिस्सा. ये दाने नॉर्मल दानों से गहरे होते हैं, ज़्यादा लाल होते हैं, इनमें ज़्यादा दर्द होता है, कोई भी दवा इन पर बहुत धीरे-धीरे असर करती है. ये दाने पीरियड्स से कुछ दिन पहले ज्यादा आते हैं.  

PCOS Acne Treatment | PCOS Acne Help
आम एक्ने सिबेशियस ग्लैंड यानी स्किन में पाई जाने वाली ग्रंथियां जो ऑइल का प्रोडक्शन करती हैं, उनके ओवरएक्टिव हो जाने के कारण होता है
PCOS Acne का इलाज क्या है?

PCOS एक्ने के इलाज के लिए डॉक्टर गर्भनिरोधक गोलियां देते हैं, इन्हें ओसीपी कहते हैं. अमूमन तीन महीने के लिए ये गोलियां दी जाती हैं. इनसे पीरियड्स रेगुलर होते हैं. इसके अलावा एंटी एंड्रोजेन दवाइयां भी दी जाती हैं जो टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन की मात्रा को कम करती हैं, ताकि शरीर में जो हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ रहा है, वो कंट्रोल हो सके. जब हॉर्मोन्स का बैलेंस ठीक होगा तब PCOS एक्ने भी कंट्रोल में आ जाएगा. इसके अलावा रेटिनॉयड्स, लगाने वाले जेल, क्रीम्स, फ़ेस वॉश डॉक्टर देते हैं.

PCOS and Acne: How Are They Related? | Be Beautiful India
ये दाने पीरियड्स होने से कुछ दिन पहले ज़्यादा निकलने लगते हैं

अब ये तो हो गई दवाओं की बात. इसके अलावा डायट कंट्रोल भी इसमें ज़रूरी होता है, एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर खाना खा सकते हैं जैसे हरी सब्जियां, केला, ब्रोकली, बेरीज़, स्ट्रॉबेरीज़, ब्लूबेरीज़, लो फैट डायट. PCOS में इंसुलिन हाइपर सेंसिटिविटी के कारण वज़न भी बढ़ जाता है, इसलिए एक्सरसाइज करना ज़रूरी है. आप स्विमिंग, ब्रिस्क वॉक (तेज़ी से चलना) और साइकलिंग जैसे एक्सरसाइज़ ट्राई कर सकते हैं. इनसे वज़न कम करने में मदद मिलती है.

अगर आपके भी एकदम से बहुत दाने निकल रहे हैं, जो लाल रहते हैं. इनमें दर्द होता है. पीरियड्स होने से पहले ये ज़्यादा बढ़ जाते हैं तो सतर्क हो जाइए. हो सकता है ये नॉर्मल एक्ने नहीं PCOS एक्ने हो. इनका इलाज भी अलग होता है. इसलिए डॉक्टर को तुरंत दिखाएं. ख़ुद से कोई दवा या क्रीम लेना न शुरू कर दें. 

वीडियोः स्पर्म फ्रीज़िंग क्या है, जिससे मरने के बाद भी पिता बन सकते हैं पुरुष?

Advertisement

Advertisement

()