The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Vitamin B 1 or Thymine essential for immunity and heart explained by dr Debjani Banerjee PSRI Hospital New Delhi

बीमार जैसा महसूस हो, लेकिन बीमारी ना हो, इस विटामिन की कमी से भी ऐसा हो सकता है

दिल की सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है ये विटामिन.

Advertisement
pic
15 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2023, 03:55 PM IST)
thymin_vitamin_b1
विटामिन B 1 की कमी से इम्युनिटी कमज़ोर हो जाती है. (सांकेतिक फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शरीर को हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग तरह के पोषण की ज़रुरत होती है. जैसे कैल्शियम, मिनरल्स, विटामिंस वगैरह. आज हम एक ऐसे विटामिन के बारे में बात करेंगे जो आपको बहुत ही आसानी से अपने खाने में मिल जाता है. ये है विटामिन बी-1 (Vitamin B 1) या थायमिन (Thymine). ये आपके लिए कितना ज़रूरी है, ये आप सोच भी नहीं सकते. हो सकता है आपको रोज़ कुछ ऐसे लक्षण दिख रहे हों, जो बीमारी जैसे महसूस हो रहे है. पर चांस है कि आप असल में बीमार नहीं, केवल इसकी कमी से ग्रसित हों. हमने एक्सपर्ट्स से पूछा कि थायमिन शरीर के लिए क्यों ज़रूरी होता है, इसकी कमी से क्या नुकसान होते हैं और ये किन खाने की चीज़ों में मिलता है.  

थायमिन क्या होता है?

ये हमें बताया डॉक्टर देबजानी बनर्जी ने.

( डॉक्टर देबजानी बनर्जी, इंचार्ज, डायटेटिक्स, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली )

थायमिन मतलब होता है विटामिन बी-1. ये एक बहुत ही ज़रूरी विटामिन है. ये पानी में घुल जाता है. शरीर को रोजाना की डाइट से थायमिन मिल जाता है. इसके अलावा सप्लीमेंट और दवाइयों से भी थायमिन की कमी पूरी की जा सकती है.

थायमिन शरीर के लिए क्यों ज़रूरी है?

> थायमिन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को एनर्जी में बदलता है.

> ये एनर्जी शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होती है. ख़ासतौर पर ब्रेन हेल्थ और नर्वस सिस्टम के लिए.

> इससे ब्रेन की एक्टिविटी ठीक रहती है.

> थायमिन मसल कंडक्शन में मदद करता है.

> नर्व से जाने वाले सिग्नल में भी मदद करता है. इस पूरे प्रोसेस को करने में विटामिन बी-1 काम आता है.

> दिल की सेहत के लिए विटामिन बी-1 ज़रूरी है

थायमिन की कमी से क्या नुकसान होता है?

> थायमिन की कमी से दिनभर थकान महसूस होती है.

> चिड़चिड़ापन महसूस होता है, वज़न घटता है.

> इम्युनिटी कमज़ोर हो जाती है.

> मांसपेशियों में कमज़ोरी आ जाती है.

> पेट में समस्या रहती है, भूख नहीं लगती.

> नींद ठीक तरह से नहीं आती

थायमिन किन चीज़ों से मिलता है?

> मछली और पोर्क में विटामिन बी-1 पाया जाता है.

> वेज खाने वालों के लिए बींस, दाल, सूरजमुखी के बीज, मटर, मशरूम, पालक अच्छे ऑप्शन हैं.

> इस बात पर ध्यान देना ज़रूरी है कि हमारी डाइट में विटामिन बी-1 सही मात्रा में हो.

(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: CICO डाईट तुरंत वजन घटाती है, पर क्या ये सेफ़ है?

Advertisement

Advertisement

()