उड़ीसा का भुवनेश्वर शहर. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो मेंएक लड़की सड़क के किनारे अपने बॉयफ्रेंड पर चिल्ला रही है, साथ ही उसे पीट भी रहीहै. घटना का एक और वीडियो वायरल है. इसमें एक फूड डिलिवरी पर्सन उस लड़की को पीटतानज़र आ रहा है. बताया जा रहा है कि घटना 29 मार्च की है और भुवनेश्वर के इंदिरागांधी पार्क के बाहर की है.Girl direct volley of expletives, beat up Boyfriend in full public glare outside#IG Park in #Bhubaneswar pic.twitter.com/7ZVUrfz7Wd— Mohammad Suffian (@iamsuffian) March 31, 2022 वायरल वीडियो में क्या दिख रहाहै? वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले लड़के पर तेज़ आवाज़ में चिल्ला रही है. फिरउसपर गुस्से में पत्थर फेंकती है और बाद में हाथ भी उठाती है. लड़का वहीं चुपचापअपनी स्कूटर पर खड़ा है. मामला आगे तब और भड़क जाता है जब एक फूड डिलवरी पर्सन बीचमें आता है और लड़की को पीटने लगता है. रिपोर्ट के मुताबिक डिलवरी बॉय दोनों के बीचसुलह करवाने गया था. लेकिन लड़की को आक्रामक होता देख वो भी उसपर हाथ उठाने लगा.Food Delivery boy who tried to intervene and pacify the matter, losses his coolafter scolded by the girl, started beating the girl. Case registered againstboth parties#Odisha @aajtak @IndiaToday pic.twitter.com/DqINUglqH0 — MohammadSuffian (@iamsuffian) March 31, 2022 वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर लोग अपनीराय इस घटना पर रखने लगे. कुछ लोग लड़की को गलत बताते हुए डिलिवरी पर्सन के उसेपीटने को सही ठहराने लगे. एक यूज़र ने लिखा, "इस तरह की महिलाओं के लिए यह हमेशाबेहतर जवाब होता है कि वे दूसरे जेंडर का सम्मान करना सीख सकें. और यह कभी न सोचेंकि एक महिला होने के नाते हम किसी को भी सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार सकते हैं. कुछमहीने पहले सार्वजनिक रूप से कैब ड्राइवर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था." this isalways preferable reply for this kind of women to make them understand respectother gender and never think being a women we can slap anyone in public. similarthing happened for cab driver few months back in public — Anitha(@Anitha59904109) April 1, 2022 एक और यूज़र ने लिखा, "उसे किसने अधिकार दिया कि वोअपने बॉयफ्रेंड को पब्लिक में ज़लील करे. फूड डिलवरी बॉय ने बहुत ही कमाल का कामकिया है. यही समानता है." Who gave her the right to abuse and beat her boyfriendin public, gread job by the food delivery guy.. equality at its best — Ashk Ku(@ashk_ku) April 1, 2022 कहने का मतलब ये कि ये लोग बराबरी के नाम पर एक हिंसा कोगलत बताने के लिए दूसरी हिंसा को सही बता रहे थे. जबकि हिंसा चाहे पुरुष करे, चाहेमहिला करे वो गलत ही होता है. ऐसे लोगों के लिए एक यूज़र ने ट्वीट किया, दो गलतमिलकर सही नहीं हो जाते. Two wrongs don't make a right!! — Vinith04(@Vinith041) April 1, 2022 भुवनेश्वर के DCP उमाशंकर दास ने इंडिया टुडे से कहा किउन्होंने संबंधित थाना इंचार्ज को दोनों के खिलाफ, माने बॉयफ्रेंड पर हिंसा करनेवाली लड़की और लड़की को पीटने वाले फूड डिलिवरी पर्सन के खिलाफ केस दर्ज करने कानिर्देश दिया है.