फिर से बढ़ रहे हैं कोविड के मामले, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं सब्ज़ियों से जूस
कद्दू के जूस के ये फायदे आपने पहले नहीं सुने होंगे.

मौसम बदल रहा है. आस-पास ज़्यादातर लोग वायरल इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं. देश के कई शहरों में कोरोना वायरस के मामले भी फिर से बढ़ रहे हैं. वायरल इंफेक्शन और कोविड से बचने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आपकी इम्युनिटी मजबूत हो. इसके लिए आपको अपनी डायट का ख्याल रखना होगा, डायट में सब्जियों और फलों को शामिल करना होगा. लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल की वजह से हम बैलेंस्ड डाइट नहीं ले पाते. जिसकी वजह से शरीर में न्यूट्रीशंस की कमी होने लगती है और शरीर कमज़ोर होने लगता है. ऐसे में मिनटों में बन जाने वाले सब्ज़ियों के जूस आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. ये न्यूट्रीशन से तो भरपूर होते ही हैं, साथ ही बॉडी को डिटॉक्स कर के टॉक्सिक एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालते हैं .
Best Vegetable Juices for Immune Systemअब इससे पहले कि आप सोचें कि जूस बनाना भी तो एक काम है, तो हम आपको बता दें कि सब्ज़ियों का जूस बनाने की ट्रिक एकदम सिंपल है. आपको बस उस सब्ज़ी को छीलकर धोना है. अगर आपके पास जूसर है तो उसे जूसर में डालकर उसका रस निकाल लें. अगर जूसर नहीं है तो उसके छोटे पीसेस काटकर उसे मिक्सी में पीसकर छान लेना है. इसके बाद उसमें आप सेंधा नमक या काला नमक डालकर पी सकते हैं. सिंपल.
अब जान लेते हैं उन वेजिटेबल जूसेस के बारे में जो हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं.
लौकी का जूसलौकी का रस कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस और विटामिन से भरपूर होता है. ये शरीर को थकान से लड़ने में मदद करता है. दिन में एक बार लौकी का जूस पीने से आप ज्यादा एनर्जेटिक और हेल्दी महसूस करेंगे.
दिन की सही शुरुआत करने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद है. ये सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर के टॉक्सिक एलिमेंट्स को बाहर निकाल कर बॉडी को क्लीन करता है और उसा नतीजा ये होता कि आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं.
कद्दू का जूसये थोड़ा अनयूजवल साउंड कर सकता है लेकिन यकीन मानिए इसके फायदे जानने के बाद आपको ऐसा नहीं लगेगा. कद्दू में विटामिन डी, B1, B2, B6, C और E भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अलावा कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस जूस का एक ग्लास आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा अगर आपके लीवर, किडनी और गॉल ब्लेडर में स्टोन है तो ये जूस आपके लिए भी बहुत फायदेमंद है.
टमाटर तो हर किचन में पाया जाता है. हेल्थलाइन के अनुसार, इसमें कैलोरीज़ कम होती हैं और विटामिन सी, पोटेशियम और फोलेट ज्यादा. ये आपके हार्ट की हेल्थ का ध्यान रखता है. टमाटर का जूस मेटाबोलिज्म बढ़ाता है, इन्फ्लेमेशन को कम करता है, और मेल फर्टिलिटी को बढ़ाता है.
टिप-टॉप: ये वीडियो आपको सही तरीके से फल खाना सिखा देगा

