The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • uttarakhand man approaches police with bizarre complaint says my wife married her son

आदमी पुलिस के पास पहुंचा, बोला- मेरी पत्नी ने अपने बेटे से शादी कर ली

शख्स का आरोप- हमारे तीन बच्चे हैं, मेरे 20 हज़ार लेकर चली गई.

Advertisement
pic
19 मई 2022 (अपडेटेड: 23 मई 2022, 05:49 PM IST)
bizzare, bizzare case, woman marries son
सांकेतिक फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तराखंड में रहने वाले एक आदमी ने शादी की. 11 साल अपनी पत्नी के साथ रहा. उसके तीन बच्चे भी हुए. एक दिन वो थाने पहुंच गया, अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर. क्या थी उसकी शिकायत?

शिकायत करने वाले शख्स का नाम है इंद्र राम. वो उधमसिंह नगर के बाजपुर का रहने वाला है. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने ही बेटे से शादी कर ली. आरोप ये भी है कि दोनों ने उसके 20 हज़ार रुपये भी लूट लिए.इंद्र राम ने अपनी पत्नी और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

शख्स का कहना है कि 11 साल पहले बबली नाम की एक महिला से उसने शादी की थी. दोनों के तीन बच्चे हुए. बबली की एक बार पहले भी शादी हुई थी. पहली शादी से बबली के दो बेटे थे. शख्स का कहना है कि जब उसकी और बबली की शादी हुई तो पहले पति से हुए दोनों बेटे अलग रहने लगे थे.

इंद्र राम का कहना है कि कुछ समय पहले बबली का एक बेटा घर आने लगा था. उसका आरोप है कि बबली और उसके बेटे ने शादी कर ली और वो घर छोड़कर चली गई. उसका आरोप है कि दोनों उसके घर से 20 हज़ार रुपये भी लेकर चले गए थे.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

वीडियो: क्या इमोशन के चक्कर में लड़कियां दिमाग लगाना भूल जाती हैं?

Advertisement

Advertisement

()