महिलाओं की 'ना' का मतलब जिन्हें अभी भी समझ नहीं आया, UP पुलिस का ये ट्वीट देख लें
"नो मीन्स नो"

आपने शाहरुख और जूही की फिल्म 'डर' का 'तू है मेरी किरन' सॉन्ग और अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की 'पिंक' का फेमस डायलॉग भी 'नो मीन्स नो' देखा-सुना होगा. कई लोग सोच रहे होंगे कि हम इसकी बात क्यों कर रहे हैं. दरअसल, UP पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है. उसमें महिला सुरक्षा को लेकर छोटी मगर मोटी टाइप बात है. पहले आप ये वीडियो देखिए-
इस वीडियो में वो गाना है, जिसका हमने खबर के शुरुआत में जिक्र किया था और फिर वो डायलॉग. और उसके बाद एक लाइन लिखी है-ㅤㅤㅤㅤㅤ किरन की ना का मतलब ? pic.twitter.com/jA5gfcnp4t
— UP POLICE (@Uppolice) January 28, 2021
किरन की ना का मतलब ना ही होता है- सहमति मायने रखती है. हैशटैग कानून से डर. शिकायत के लिए 112 या फिर 1090 पर कॉल करें.महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए UP पुलिस की ये पहल सराहनीय है. लोगों को जागरुक करने के लिहाज से शेयर किया गया ये वीडियो ये ही बताता है कि जब किसी महिला की सहमति नहीं है, तो पुरुष को भी उसकी 'ना' का सम्मान करना चाहिए. ना कि उसका बदला लेने के लिए महिला के साथ दुर्व्यवहार करना चाहिए. UP पुलिस के इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उर्मी नाम की एक यूजर लिखती हैं-
बढ़िया. एक महिला होने के नाते मैं सोचती हूं कि ये प्रयास पहले किया जाना चाहिए था. मेरे मुताबिक, फिल्म 'डर' में स्टॉकर और हत्यारों को अच्छा दिखाया गया है. उसी फिल्म का अच्छे लहजे में इस्तेमाल सराहनीय है.
Kudos 👏👏👏 As a woman I wish this effort was made earlier, good use of a trash movie. IMO this movie that glorified stalkers and obsessed killers, should never have been made at all. — Urmi (@urmisgr8) January 28, 2021
वहीं, प्रशांत दत्त नाम के एक यूजर ने लिखा
बहुत अच्छा... UP पुलिस का बात करने का तरीका आम जनता के लिए बहुत अनोखा है.

अग्नि नाम की यूजर ने लिखा-
एक महिला के रूप में, मैं जागरूकता के इस रचनात्मक तरीके पर यूपी पुलिस का सम्मान करती हूं, यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करेगा. पुरुष सीखेंगे कि यह लड़कियों से संपर्क करने का तरीका नहीं है. महिला ना कह सकती है. बॉलीवुड में हो रहे अत्याचारों के महिमामंडन से इस तरह ही निपटना चाहिए.

इससे पहले भी UP पुलिस ने कई मुद्दों पर लोगों को समझाने के लिए इस तरह के अनोखे तरीके का इस्तेमाल किया है.
इसके पहले यूपी पुलिस ने एक फोटो शेयर की थी. इसमें यूएस के सीनेटर और आस पास हो रहे महिला अपराध को एक चित्र के माध्यम से दर्शाया गया था. और कैप्शन लिखा था-
स्टॉप बीइंग कैजु़अल, रेज़ योर वॉइस महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के बारे में112/ 1090 पर रिपोर्ट करेंSTOP BEING CASUAL
RAISE YOUR VOICE Report #CrimeAgainstWomen at 112/ 1090 pic.twitter.com/T1HcZM1CNW — UP POLICE (@Uppolice) January 29, 2021
मतलब कि आप यू हीं चीजों को अंदेखा ना करें. महिलाओं के खिलाफ अगर अपराध हो रहे हैं, तो उनके खिलाफ आवाज उठाएं. एक जागरुक नागरिक के तौर पर उनकी रिपोर्ट दर्ज करवाएं.

