The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Two Brazilian Women Lia Diskin and Gloria Arieira who were awarded Padma Shri on Republic Day 2020

कौन हैं ये दो विदेशी महिलाएं जिनको भारत सरकार पद्म श्री देने वाली है?

एक वेद पढ़ाती हैं, तो दूसरी गांधी का दर्शन सिखाती हैं.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2020, 08:09 AM IST)
Img The Lallantop
बायीं तरफ ग्लोरिया अरिएरा, और दायीं तरफ लिया डिस्किन. जहां ग्लोरिया ब्राजील की हैं, वहीं लिया पिछले ३० सालों से ब्राज़ील में रह रही हैं. (तस्वीर: yogamandir/Facebook)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस साल के पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है. पद्म सम्मान यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. क्रमशः भारत का दूसरा, तीसरा और चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान. देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न है. इस बार ब्राज़ील की दो महिलाओं को भी पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है. कौन हैं ये दो महिलाएं?
# ग्लोरिया अरियेरा
रियो डि जेनेरो में रहती हैं. वेदांत दर्शन और संस्कृत पढ़ाती हैं. ब्राज़ील के कई शहरों में घूम-घूम कर पढ़ा चुकी हैं. 1974 में  भारत आई थीं. अर्श संदीपनी साधनालय में वेद पढ़ने. ये मुंबई में है. चार साल भारत में रहीं. उत्तरकाशी और ऋषिकेश के आश्रमों में गईं, कोर्स करने और लेक्चर सुनने. 1979 में वापस गईं.  रियो डि जेनेरो में विद्या मंदिर नाम का NGO चलाती हैं. कई संस्कृत ग्रंथों का पुर्तगाली भाषा में अनुवाद कर चुकी हैं.
Gloria Vedanta 700 ग्लोरिया ने 1984 में विद्या मंदिर शुरू किया था. इसके लिए ज़मीन उन्हीं के एक स्टूडेंट ने दान की थी. (तस्वीर: vedanta)

# लिया डिस्किन
मूल रूप से अर्जेंटीना की हैं. लेकिन पिछले तीस साल से ब्राज़ील में रह रही हैं. महात्मा गांधी के दर्शन पर इनका अच्छा-खासा काम है. करीब चार दशक से वो महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को लोगों के बीच फैला रही हैं. एथिक्स और कल्चर पर किताबें लिखी हैं. महात्मा गांधी की जीवनी- 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' को उन्होंने पुर्तगाली में ट्रांसलेट किया है और वो किताब अब अपने आठवें संस्करण में है. लिया को समाज के लिए की गई उनकी सेवा के कारण पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
Lia Diskin Fb 700 लिया एथिक्स, कल्चर, एजुकेशन जैसे विषयों पर लिखती हैं, और उससे जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं. (तस्वीर: Facebook)

इस साल भारत सरकार ने कुल 141 पद्म सम्मानों का ऐलान किया है. इनमें सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्मश्री अवॉर्ड्स शामिल हैं. इस बार कुल 33 महिलाओं को पद्म पुरस्कार दिये जाएंगे. वहीं, 12 अवॉर्डी ऐसे हैं जो फॉरेनर्स कैटेगरी में आते हैं.


वीडियो: दिल्ली चुनाव: जानिए मुस्तफाबाद सीट का क्या हाल है, जहां से BJP जीती थी

Advertisement

Advertisement

()