The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Truck driver rapes woman and abandons her she shows presence of mind leading to his arrest

रेपिस्ट को पकड़वाने के लिए इस महिला ने बेहद सूझ-बूझ वाला काम किया

लगभग पौन घंटे तक पुलिस पीछा करती रही रेपिस्ट का.

Advertisement
pic
19 जून 2020 (अपडेटेड: 19 जून 2020, 03:20 PM IST)
Img The Lallantop
महिला ने अपने पति के पास पुणे जाने के लिए लिफ्ट ली थी. (सांकेतिक तस्वीर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
पुणे जाने के लिए एक महिला ने ट्रक से लिफ्ट ली. उस ट्रक वाले ने केबिन में महिला का रेप किया. उसके बाद उसे सड़क किनारे छोड़ दिया. लेकिन महिला की सूझ-बूझ ने उस ड्राइवर को पकड़वा दिया. क्या है पूरा मामला? 'हिंदुस्तान टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के अनुसार, महिला की कुछ महीने पहले शादी हुई थी. महिला उत्तर प्रदेश से है और उसका पति पुणे में मजदूरी करता है. वो रविवार 14 जून को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई आई थी. पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी  के मुताबिक़,
‘महिला अपने पति से पिछले चार महीनों से मिल नहीं पाई थी. इसलिए उन्होंने पुणे में मिलना तय किया. मुंबई आकर वो अपने एक रिश्तेदार के यहां रुकी थी. उसने उसे बताया कि वो कल्याण होते हुए पनवेल जाए और कोई भी वहां उसे पुणे के लिए लिफ्ट दे देगा.
बुधवार, 17 जून की आधी रात के आस-पास वो कलम्बोली जंक्शन पहुंची. वहीं विकास सिंह नाम के ट्रक ड्राइवर ने उसे पुणे तक लिफ्ट देने की पेशकश की. लेकिन महिला को पुणे ले जाने की बजाए वो उरण नाम की जगह के पास ले गया और वहां ट्रक पार्क कर दिया. इसके बाद महिला का रेप किया. महिला ने उसकी उंगली काटकर उसे रोकने की कोशिश भी की. ट्रक ड्राइवर उसे एक सुनसान इलाके में छोड़ गया. पुलिस ऑफिसर ने बताया,
‘जगह दूर थी, लेकिन महिला ने दिमाग लगाया और ट्रक का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया. 100 नंबर पर फोन किया और ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर को अपनी लोकेशन बताई.’
इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया मेडिकल जांच के लिए. जब पुलिस को ट्रक का नंबर मिला, तो उन्होंने वेस्टर्न रेलवे के वेयरहाउस में चेक किया. विकास सिंह वहां अपने ट्रक में ही था. लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने पर उसने भागने की कोशिश की. लगभग 45 मिनट तक ट्रक का पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल विकास सिंह हिरासत में है. उस पर  भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
वीडियो: तमिलनाडु: लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, तो उसने खुद को जला लिया 

Advertisement

Advertisement

()