साउथ ईस्ट दिल्ली में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का मामला सामने आया है.बच्ची आरोपी को दादा कहती थी. परिवार का आरोप है कि आम खिलाने के बहाने उसने बच्चीको अपने घर बुलाया और उसका रेप किया. पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिसआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.आजतक के तनसीम हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गोविंदपुरी थाना इलाके की है. यहांतुगलकाबाद में बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है. परिवार मूलतः बिहार का रहनेवाला है. उनके घर के पास ही दुर्वासा नाम का शख्स रहता है. उसे बच्ची दादा कहकरबुलाती है और परिवार वाले भी उस पर काफी भरोसा करते थे. उसका बच्ची के घर मेंआना-जाना था और परिवार वाले बच्ची को उसके साथ कहीं भी भेज देते थे.परिवार का आरोप है कि 19 जून की शाम को दुर्वासा ने आम खिलाने के बहाने बच्ची कोअपने घर बुलाया था. काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी मां उसे लेनेके लिए दुर्वासा के घर पहुंची. आरोपी ने जैसे ही महिला की आवाज़ सुनी उसने बच्ची कोघर के बाहर भेज दिया. रात में अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. तो परिवार वाले उसेहॉस्पिटल लेकर गए. वहां उन्हें पता चला बच्ची का रेप हुआ है.पुलिस ने इस मामले में POSCO एक्ट और IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करकेआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.