The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • This morning routine will help you detox your body after binge eating

हपक के खाने के बाद पेट ख़राब होने से बचाना है, तो नाश्ते में ये तीन चीज़ें शामिल कर लें

पेट के साथ तो आपका म्यूचुअल रिश्ता है, जितना आप ध्यान रखेंगे उतना ही वो आपका ध्यान रखेगा.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 08:46 AM IST)
Body detox
अपना मनपसंद खाना देखकर ज्यादा खा लिया तो अगले दिन बॉडी को करें डी-टॉक्स
Quick AI Highlights
Click here to view more

त्योहारों का सीज़न है, इस वजह से लॉन्ग वीकेंड्स भी मिल रहे हैं, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना हो रहा है, गप्पों के साथ खूब सारा खाना-पीना भी चल ही रहा होगा और इन सबके बीच में जिसे सबसे ज्यादा नज़रंदाज़ किया जाता है वो है आपका पेट. अब आपका अपने पेट से वन साइडेड रिलेशनशिप तो है नहीं कि आप जैसे भी ट्रीट करें वो हमेशा बस चुपचाप झेलता रहेगा. ये तो म्यूचुअल रिलेशनशिप है. आप जितना उसका ध्यान रखेंगे, वो उतना ही आपका भी ध्यान रखेगा. और ये बात तो सच है कि पेट खुश तो आप खुश. लेकिन अगर आपने इसे ज़रा भी नज़रंदाज़ किया तो ये अपसेट हो जाता है और फिर आपको होने लगती है तकलीफ.

इस तकलीफ से बचने का तरीका बताया है न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने. अगर आपने किसी दिन ओवरईटिंग कर ली या कुछ बाहर का खा लिया तो कोई बात नहीं, हम सबके साथ ऐसा होता है कि कई बार हम अपनी फेवरेट चीज़ देख कर खुद को रोक ही नहीं पाते हैं. लेकिन डाइजेस्टिव सिस्टम की बैंड बज जाती है. बट वरी नॉट. लवनीत बत्रा ने बताया कि मॉर्निंग रूटीन में कुछ बदलाव करके आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को वापस ट्रैक पर ला सकते हैं.

तुलसी और अदरक के पानी से करें दिन की शुरुआत 

अगर आपने एक दिन पहले कुछ बाहर का खा लिया है या ओवर ईटिंग कर ली है तो अगले दिन अपने दिन की शुरुआत तुलसी और अदरक के पानी से करें. ये ड्रिंक आपकी डाइजेस्टिव एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करेगा. जिससे खाना अच्छे से पचेगा. अब खाना अगर अच्छे से पचेगा तो आपका पेट भी एकदम स्वस्थ रहेगा.

सब्जा सीड्स 

अब नाश्ते से पहले भीगे हुए सब्जा के बीज खाने हैं. इसके लिए आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सब्जा के बीज भिगाकर रख दें. आपको सीड्स मिला हुआ ये पानी पीना है. सब्जा के बीज अल्फा-लाइनोलेनिक एसिड यानी ALA से भरपूर होते हैं जो हमारे शरीर में फैट बर्निंग मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है. साथ ही ये बीज फाइबर से भी भरपूर होते हैं तो इन्हें खाने से आपके शरीर को ज़रूरी फाइबर भी मिलेगा जो आपको कॉन्स्टिपेशन से बचाएगा.

ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स शामिल करें 

अगर आपने एक दिन पहले बिंज ईटिंग की है यानी भर-भर के खाया है तो अगले दिन ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स खाएं. ये आपको एनर्जी देगा. इसके अलावा भी स्प्राउट्स खाने के काफी सारे फायदे होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि अनाज के अंकुरित होने की जो प्रोसेस होती है वो उसमें न्यूट्रीएंट्स के लेवल को बढ़ा देती है. स्प्राउटेड फ़ूड में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, फोस्फोरस और विटामिन सी और के बिना स्प्राउट किए हुए अनाज से ज़्यादा होता है. इस से आपका इम्यून सिस्टम तो स्ट्रांग बनता ही है ये आपकी स्किन का ग्लो भी बढ़ाता है. 

तो बस जमकर खाइए लेकिन अगले दिन क्या करना है ये याद रखिये. ऐसे ही आपका और आपके पेट का रिश्ता अच्छा बना रहेगा. 

सेहत: डायबिटीज होने से पहले लोगों को होती है प्री डायबिटीज, जानें इसके लक्षण

Advertisement

Advertisement

()