बरसात के मौसम में पसीने से मेकअप खराब हो जाता है? अपनाएं ये टिप्स
ह्यूमिड मौसम में मेकअप को कैसे बचाएं, आर्टिस्ट प्रीत कौर ने बताया.

हल्का सा टच अप हो या फुल पार्टी मेकअप अगर वो केकी हो जाए या पसीने की वजह से बहने लगे तो पूरे लुक को ही खराब कर देता है. खासकर मॉनसून में मेकअप बहुत जल्दी खराब होता है. उसके कई कारण हो सकते हैं और सबसे बड़ा कारण है बरसात में होने वाली ह्यूमिडिटी. जब बारिश होती है तो ह्यूमिडिटी होती है और ह्यूमिडिटी से आता है पसीना.. बस इसी से बचना है. यही है आपके मेकअप का दुश्मन. तो क्या इसका मतलब है इस सीज़न में मेकअप करना ही छोड़ दें? बिल्कुल भी नहीं! ऐसे कैसे छोड़ देंगे. हमने कोशिश की इसका सॉल्यूशन खोजने की और बात की मेकअप आर्टिस्ट प्रीत कौर से. उन्होंनें हमें बताये कुछ ऐसे टिप्स जो इस ह्यूमिडिटी में भी आपके मेकअप को खराब नहीं होने देंगे.
वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट्सअब देखिये सारा दोष मौसम को तो नहीं दे सकते हैं कुछ तो खुद की लापरवाहियां भी हैं या यूं कहें कि जानकारी की कमी है जिसकी वजह से हम कई बार गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं और फिर कोसने लगते हैं मौसम को.
सबसे पहले तो ध्यान इस बात का रखना है कि आप जो प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं वो उस मौसम के हिसाब से सही है भी है या नहीं. मॉनसून में ह्यूमिडिटी ज्यादा होती है जिसकी वजह से स्किन पहले से काफी ऑयली हो जाती है. अब अगर आप इस पर क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट यूज़ करेंगे तो वो तो और पसीना करेगा ही. इसलिए इस मौसम में वॉटर-बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहता है.
1,2, 3, 4, 5... अब इतने सारे प्रोडक्ट्स चेहरे पर लगायेंगे और ज्यादा लेयरिंग करेंगे तो मेकअप तो केकी होगा ही आपके पोर्स भी ब्लॉक होंगे. एक सिंपल सा फॉर्मूला याद रखिये. 'less is more'. बचपन में मैथ्स का फॉर्मूला भले ही याद ना रहा हो लेकिन ये याद रखना आसान है. चाहे आप ऑफिस जा रहे हैं या पार्टी में. जितने कम प्रोडक्ट्स लगायेंगे मेकअप उतना ज्यादा स्टे करेगा और नेचुरल दिखेगा. कंसीलर की जगह कलर करेक्टर लगाने से आपका मेकअप ग्रे नहीं पड़ेगा और लेयरिंग भी कम करनी पड़ेगी. अपने बैग में फेस मिस्ट हमेशा रखें और समय-समय पर इसे स्प्रे करते रहें. ऐसा करने से आपका चेहरा डल नहीं होगा और आप फ्रेश फील करेंगे.
लूज़ पाउडरमेकअप को सेट करने के लिए लूज़ पाउडर का इस्तेमाल करें. ये आपके मेकअप को लंबे समय तक सेट रखेगा और उसे ग्रे नहीं पड़ने देगा. इसके अलावा जब आप मेकअप पूरा कर लें तो सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट कर सकते हैं. इससे आपका मेकअप ज्यादा लंबे समय तक टिकेगा.
हमें हमेशा यही सिखाया गया है कि मेकअप शुरू करने से पहले अच्छे से स्किन को प्रेप कर लें. ये बात सही भी है. लेकिन आप किस तरह से स्किन को प्रेप कर रहे हैं वो भी काफी मायने रखता है. बारिश के मौसम में अगर आपको स्किन प्रेप करनी है तो आप ऑइल या सीरम का इस्तेमाल करने की बजाय जेल बेस्ड मॉइस्चराइज़र चेहरे पर लगायें. इसके अलावा मार्केट में कई तरह की स्ट्रोब क्रीम भी मिलती हैं जिन्हें इल्युमिनेटिंग क्रीम्स भी कहा जाता है. आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. इनका टेक्सचर लाईट होता है तो आपको पसीना भी नहीं आयेगा साथ ही ये स्किन को एक नेचुरल ग्लो भी देती हैं. मार्केट में अलग-अलग रेंज में ये क्रीम्स अवेलेबल हैं आप अपने बजट के हिसाब से इन्हें खरीद सकते हैं.
मैट प्रोडक्ट्स का इस्तेमालबरसात में स्किन पहले से ही ऑयली होती है ऐसे में अगर आप ग्लॉसी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे तो वो स्किन को और ज्यादा ऑयली दिखायेगा. इसलिए इस सीज़न में मैट प्रोडक्ट्स का ज्यादा यूज़ करना चाहिए. लिपस्टिक भी अगर आप ग्लॉसी के बजाय मैट यूज़ करेंगे तो वो ज्यादा टिकेगी और अच्छा लुक देगी. इस सीज़न में बहुत ज्यादा हाईलाइटर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
मेकअप लगाने से पहले अपनाएं ये आसान स्किन केयर रूटीन

