तेलंगाना: मुस्लिम लड़के के साथ चली गई थी हिंदू लड़की, दो महीने बाद पिता के घर में मिली लाश
मामला तेलंगाना के आदिलाबाद से सामने आया है. शुक्रवार, 27 मई को एक 21 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध हालत में उसके घर पर पाया गया. बताया जा रहा है कि लड़की दूसरे धर्म (मुस्लिम) के लड़के से प्यार करती थी. दो महीने पहले ही दोनों घर छोड़कर चले गए थे. इसके बाद दोनों महाराष्ट्र में रह रहे थे. इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

एक लड़की दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करती है. दोनों घर छोड़ने का फैसला करते हैं. और ऐसा करने के दो महीने बाद लड़की की लाश मिलती है. इतना पढ़ते ही आप भांप गए होंगे कि मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है. पुलिस को भी यही शक है कि ये दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करने के कारण लड़की की हत्या हुई है.
क्या है मामला?इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तेलंगाना के आदिलाबाद से सामने आया है. शुक्रवार, 27 मई को एक 21 वर्षीय लड़की का शव संदिग्ध हालत में उसके घर पर पाया गया. बताया जा रहा है कि लड़की दूसरे धर्म (मुस्लिम) के लड़के से प्यार करती थी. दो महीने पहले ही दोनों घर छोड़कर चले गए थे. इसके बाद दोनों महाराष्ट्र में रह रहे थे. इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. जिसके चलते पुलिस कुछ दिन पहले ही लड़की को उसके घर वापस लाई थी. अब तक के घटनाक्रम से पुलिस इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की पहचान पी राजेश्वरी के रुप में हुई है, जो आदिलाबाद के नागल कोंडा गांव में अपने घर पर मृत पाई गई. रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी गर्दन पर चोट के कई निशान मिले हैं.
पिता ने दर्ज कराया सुसाइड का मामलावहीं, लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है. जिसमें ये कहा गया है कि लड़की ने सुसाइड किया है. हालांकि, पुलिस को शक है कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसका मर्डर किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए आदिलाबाद के एसपी, उदय कुमार रेड्डी ने कहा,
"हमें शक है कि दूसरे धर्म के लड़के के साथ घर से भागने के कारण लड़की के पिता ने ही उसकी हत्या की है. काउंसलिंग के बाद जब परिवार उसे (लड़की को) घर लाया था, तब भी उसके पिता काफी नाराज थे."
कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि लड़की के शव के पास से चाकू भी बरामद हुआ, जिससे कथित तौर पर उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी. फिलहाल, पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है.
वीडियो- बिहार: बांका में आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप के बाद हत्या

