सुपरमॉडल को अश्लील तस्वीरों में टैग कर झूठी न्यूज़ फैलाता था, अब भुगत रहा है
नताशा सूरी ने ऐसा सबक सिखाया कि खुद को गायब कर लिया.
Advertisement

नताशा सूरी सुपरमॉडल रह चुकी हैं. वेब सीरीज में भी नजर आई हैं. दादर पुलिस स्टेशन में उन्होंने बुधवार 15 जनवरी को FIR दर्ज कराई. (तस्वीर: फेसबुक)
Quick AI Highlights
Click here to view more
नताशा सूरी सुपर मॉडल हैं. 2006 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकी हैं. मिस वर्ल्ड में टॉप टेन में थीं. इनको हाल में आपने इनसाइड एज में देखा होगा. ये एमेजॉन प्राइम पर आने वाली सीरीज है जो क्रिकेट पर बेस्ड है. नताशा ने पिछले महीने साइबर हैरेसमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. लेकिन FIR इस मामले में अब हुई है. मामले में फ्लिन रेमेडियोस नाम के आदमी का नाम लिया गया है.
नताशा ने 2016 में मलयालम फिल्म किंग लायर से अपना फिल्म डेब्यू किया था. (तस्वीर: फेसबुक)
क्या है मामला?
IANS न्यूज एजेंसी से बातचीत में नताशा ने बताया,
दोनों ही साइट्स पर क्लिक करने पर एड्रेस नॉट फाउंड आ रहा है.
जिन वेबसाइट्स का नाम लेकर नताशा ने कम्प्लेंट की, उन वेब साइट्स के लिंक काम करने बंद हो चुके हैं. एकाध लिंक गूगल सर्च पर दिख रहे हैं, लेकिन जिन दो साइट्स की बात नताशा ने की- indiascoops.com और indiaspeaks.live, उनके वेब एड्रेस काम नहीं कर रहे हैं .
वीडियो: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज हादसे के बाद हॉस्पिटल में बदतमीज़ी की
नताशा ने 2016 में मलयालम फिल्म किंग लायर से अपना फिल्म डेब्यू किया था. (तस्वीर: फेसबुक)क्या है मामला?
IANS न्यूज एजेंसी से बातचीत में नताशा ने बताया,
मामला नवंबर 2019 में शुरू हुआ. किसी ने झूठे न्यूज आर्टिकल्स बनाना और मुझे उसमें टैग करना शुरू कर दिया. इसमें बाथरूम में लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, और उनके चेहरे ब्लर किए हुए थे. उस पर नताशा सूरी सिंह नाम को टैग किया जा रहा था. ये नाम किसी का है नहीं, लेकिन ये फ्लिन रेमेडियोस नाम का आदमी ये सब किसी वजह से कर रहा है. मैं उसका नया टार्गेट हूं.नताशा ने ये भी बताया कि ये आदमी झूठी खबरें चला रहा है कि उन्होंने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. जबकि वो कभी उनसे मिली तक नहीं और इन ख़बरों में कोई सच्चाई नहीं है. नताशा ने दो वेबसाइट्स के नाम लेकर कहा कि इनके ज़रिए फ्लिन रेमेडियोस अश्लील कंटेंट डालकर उन्हें टैग कर रहा था.
उसने नताशा सूरी सिंह के नाम पर फ़ेक न्यूज आर्टिकल शेयर करने शुरू किए. अभी सिर्फ एक ही नाम है नताशा सूरी का, एक मॉडल के तौर पर, तो ये सारे मुझसे लिंक हो गए. उसने कुछ फ़ेक ट्विटर अकाउंट भी बनाए. उसने पॉर्न साइट्स से बिना सिर वाली तस्वीरें लीं और उन पर @NatSuri लिख दिया. ये सब कुछ मेरे नाम के साथ आ रहा है, गूगल करने पर.
इस मामले में शिकायत 24 दिसंबर को ही दर्ज कर दी गई थी, लेकिन FIR 15 जनवरी को दर्ज हुई. दादर पुलिस स्टेशन में. FIR भी अब जाकर इसलिए दर्ज हुई क्योंकि पुलिस को भी यह एहसास हुआ कि ये आदमी खतरनाक है और मुझे बेवजह की कंट्रोवर्सी में घसीट रहा है.
दोनों ही साइट्स पर क्लिक करने पर एड्रेस नॉट फाउंड आ रहा है.जिन वेबसाइट्स का नाम लेकर नताशा ने कम्प्लेंट की, उन वेब साइट्स के लिंक काम करने बंद हो चुके हैं. एकाध लिंक गूगल सर्च पर दिख रहे हैं, लेकिन जिन दो साइट्स की बात नताशा ने की- indiascoops.com और indiaspeaks.live, उनके वेब एड्रेस काम नहीं कर रहे हैं .
वीडियो: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज हादसे के बाद हॉस्पिटल में बदतमीज़ी की

