साड़ी किसी भी ओकेजन पर पहनने के लिए एक परफेक्ट अटायर है. ऑफिस मीटिंग्स हो याशादियां साड़ी किसी भी मौके पर पहनी जा सकती है. फॉर्मल से लेकर फेस्टिव कोई भी लुकआप इस को दे सकते हैं. लेकिन सर्दियों में ये साड़ियां कहीं गुम हो जाती हैं, या तोआपकी स्वेटर या ओवरकोट के नीचे या फिर आपके बक्से में. क्योंकि सर्दियों में साड़ीको कंफर्टेबली कैरी करना एक चैलेंज हो जाता है.आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप सर्दियों में साड़ी को स्टाइलिश तरीकेसे पहन सकते हैं (Winter Saree styling ) वो भी बिना ठिठुरे. ये तरीके देखने मेंआपको काफी कूल और एलिगेंट लुक देंगे. हाई नेक टॉप के साथ Instagramसर्दियों में साड़ी कैरी करने के लिए आप ब्लाउज की जगह पर फुल स्लीव या हाई नेकस्वेटर ट्राई कर सकती हैं. बाजार में कई तरीके के सॉलिड कलर हाई नेक स्वेटर मिलजाएंगे जिन्हें आप ब्लाउज की जगह साड़ी के साथ पहन सकती हैं. आप साड़ी को फ्री पल्लूके साथ भी कैरी कर सकती हैं और प्लीटेड पल्लू के साथ भी. इस लुक को डेफिनेशन देनेके लिए आप कमर पर एक बेल्ट लगा सकती हैं और गले में मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुकको कम्प्लीट कर सकती हैं. ब्लेज़र के साथKritika Khurana/ Pinterestहम अक्सर अपने ब्लेज़र्स को ऑफिस मीटिंग या ऑफिशियल इवेंट्स में पहनने के लिए ही बचाकर रखते हैं. लेकिन वक़्त आ गया है उन्हें एक नए तरीके से पहनने का. अपनी साड़ी केसाथ भी आप सर्दियों में ब्लेज़र पेयर अप कर सकती हैं. लुक को कम्प्लीट करने औरडिफाइंड बनाने के लिए आप इसके साथ एक बेल्ट भी लगा सकती हैं. अगर आपको किसी फॉर्मलइवेंट के लिए ये साड़ी पहननी है तो कोई भी मैचिंग सॉलिड बेल्ट लगा लें और अगर कोईवेडिंग अटैंड करनी है तो आप गोल्डन बेल्ट पहनकर इसे एक ग्लैम लुक दे सकती हैं.पेप्लम कुर्ती के साथMasoom Minawala/ Instagramअगर आपके पास कोई लॉन्ग स्लीव्स की पेप्लम कुर्ती है तो आप उसके साथ भी साड़ी को बड़ीही खूबसूरती से पहन सकती हैं. ये लुक आपको ठंड से तो बचाएगा ही साथ में क्लासी लुकभी देगा. हैवी इयररिंग्स, ओपन हेयर, और लाइट मेकअप के साथ आप अपने इस लुक कोकम्प्लीट कर सकती हैं. अनारकली सूट या जैकेट के साथYami Gautam/ Instagramअनारकली सूट्स को पहनने का मौका भी बार-बार नहीं मिल पाता. कभी किसी ख़ास मौके पर हीये सूट्स निकल पाते हैं . लेकिन अब आप इन्हें अपनी साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच कर केइनका पूरा पैसा वसूल कर सकती हैं. इसके साथ ही खूब सारे कॉम्प्लिमेंट्स मिलेंगे वोअलग. इसके लिए सबसे पहले साड़ी को अच्छे से बांध ले इसके बाद ब्लाउज के ऊपर अपनाकोई भी पसंदीदा अनारकली कुर्ता पहन लें . साड़ी के पल्ले को अनारकली के बाहर से पिनकरें. लीजिये हो गईं आप तैयार. लूज़ क्रॉप टॉप के साथSonam Kapoorसोनम कपूर का ये लुक मेरा तो बहुत फेवरेट है. आपके किसी भी लूज़ क्रॉप टॉप के साथ आपसाड़ी को पेयर अप कर सकती हैं. ये एक बोहेमियन लुक देगा और काफी कम्फर्टेबल भी है.अगर आपके पास कोई क्रॉप टॉप नहीं है तो आप अपने किसी भी पसंदीदा टॉप को बेल्ट लगाकर क्रॉप टॉप में कन्वर्ट कर सकती हैं और मिनिमल मेकअप और मेसी हेयरस्टाइल के साथइस लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं. इसे बोहो लुक देने किये आप अपने ऑउटफिट के साथसिल्वर जूलरी पहन सकती हैं.