सिद्धू मूसेवाला की मां बोलीं, 'भगवंत मान सरकार ने मेरे बेटे को मार डाला'
मूसेवाला के परिवार के मुताबिक़, सिद्धू की शादी इसी साल अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के बाद शादी को नवंबर तक के लिए टाल दिया गया था.

चरण कौर. पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता Sidhu Moosewala की मां हैं. उन्होंने अपने बेटे की मौत के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने इंसाफ की मांग की है. बता दें कि 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. कनाडा में रह रहे गैंगस्टर Goldy Brar ने इस घटना की ज़िम्मेदारी ली है. पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे Lawrence Bishnoi Gang का हाथ है.
मामले के तूल पकड़ने के बाद से अलग-अलग ख़बरें आ रही हैं. मूसेवाला का आख़िरी पोस्ट, हत्या की संभावित वजह, पॉलिटिकल हल्कों ने क्या कहा, फ़िल्म इंडस्ट्री ने क्या कहा. अब सिद्धू की मां की प्रतिक्रिया आई है.
नवंबर में होने वाली थी सिद्धू की शादीआने वाले 17 जून को सिद्धू 29 साल के होने वाले थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, सिद्धू की शादी इसी साल अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन इस साल मार्च में पंजाब विधानसभा चुनाव हारने के बाद शादी को नवंबर तक के लिए टाल दिया गया था.
मूसेवाला के परिवार के मुताबिक़, सिद्धू की शादी अमनदीप कौर से होनी थी, जो संग्रेड्डी गांव से हैं और कनाडा की पर्मानेंट निवासी हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों की शादी दो साल पहले तय हुई थी.
मूसेवाला के पिता ने सीएम मान को सुना डालासिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने 30 मई को पंजाब के सीएम भगवंत मान को चिट्ठी लिखी. मांग की कि उनके बेटे की हत्या की जांच या तो CBI करे या NIA. बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर पंजाब पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं. मिरर नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र में उन्होंने कहा,
आपकी सरकार की नाकामी की वजह से मेरा बेटा शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला का असली नाम) हमसे हमेशा के लिए दूर हो गया. शुभदीप की मां मुझे पूछती है कि मेरा बेटा कहां है? कब घर वापस आएगा? मैं उसको क्या जवाब दूं? मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा. मेरे परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मेरी विनती है कि इस केस की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए.सरकार इस जांच में CBI और NIA का सहयोग लेने पर गौर करे. उन अफसरों की जवाबदेही तय की जाए, जिन्होंने मेरे बेटे की सिक्योरिटी की समीक्षा की और सिक्योरिटी वापस लेने का आदेश दिया.
पत्र में सुद्धू के पिता ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब पुलिस ने उनके बेटे की मौत को गैंगवार के साथ जोड़कर पेश किया है. इसलिए मांग की है DGP पंजाब को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला पर हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. तब तक सभी से शांत रहने का आग्रह किया है.
वीडियो: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने उत्तराखंड से 6 लोगों को हिरासत में लिया

