शशि थरूर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद हैं. अब तकफिक्शन-नॉन फिक्शन मिला कर कुल 23 किताबें लिख चुके हैं. लेकिन वो इन कारणों सेसोशल मीडिया पर चर्चा में नहीं रहते. चर्चा में रहते हैं अपनी अंग्रेज़ी और महिलाओंके साथ तस्वीरों के लिए. आज उन्होंने 6 महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर ट्वीट की.तस्वीर में सुप्रिया सुले, प्रनीत कौर, नुसरत जहां, मिमी चक्रबर्ती, जोतिमनी औरतमिझाची दिख रही हैं. डॉ थरूर ने कैप्शन में लिखा, "कौन कहता है लोकसभा काम करने केलिए आकर्षक जगह नहीं है! अपनी 6 सहकर्मियों के साथ..."Who says the Lok Sabha isn’t an attractive place to work? With six of my fellowMPs this morning: @supriya_sule @preneet_kaur @ThamizhachiTh@mimichakraborty @nusratchirps @JothimaniMP pic.twitter.com/JNFRC2QIq1— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 29, 2021 बस इतना था और सोशल मीडिया परआलोचना और मीम्स का सैलाब आ गया.आलोचना क्या है?ट्विटर, वैसे तो ट्रोलिंग और अभद्र भाषा के लिए कुख्यात है. लेकिन बहुत सारे लोगोंने शशि थरूर के विरुद्ध अपने तर्क रखे. सुप्रीम कोर्ट की वकील करुणा नंदी ने कमेंटमें लिखा, "डॉ थरूर, ऐसा करना राजनीति में महिलाओं और राजनीति में आने वाली महिलाओंके क़द को छोटा करता है. और इस ट्वीट से ऐसा लगता है कि औरत का आकर्षक होना राजनीतिके लिए एक मानक है. आपकी मंशा का कोई मतलब नहीं. महिलाओं के लुक्स पर टिप्पणी करना,उनकी चुनाव योग्यता पर प्रभाव डालता है. इस पर कई अध्ययन उपलब्ध हैं. ये एक गलती हैऔर इसे ऐसे ही स्वीकार कर लेना चाहिए." Comments on women's looks reduceelectability, there are studies on this on ky TL. It's a mistake and can beacknowledged as such :) — Karuna Nundy (@karunanundy) November 29, 2021 लोगों काकहना है कि ये कैप्शन सेक्सिस्ट है क्योंकि ये महिलाओं को आकर्षक होने से जोड़ताहै. न्यूज़ संगठन इंडिपेंडेट की डिप्टी एडिटर रितुपर्णा चटर्जी ने तस्वीर कोरीट्वीट करते हुए थरूर पर तंज़ कसा. लिखा, "आह! कैज़ुअल सेक्सिज़्म की सौंधीख़ुशबू.."Ah the wonderful early winter smell of casual sexism. pic.twitter.com/c7PiqTlg8o— Rituparna Chatterjee (@MasalaBai) November 29, 2021 किसी ने कहा कि डॉ थरूरग़लत उदाहरण सेट कर रहे हैं. थरूर की चूक पर भाजपा कैसे चुप रहती. भाजपा प्रवक्तानुपुर शर्मा ने कहा, "लोकसभा उन लाखों भारतीयों की आकांक्षाओं के लिए काम करने कीजगह है, जिन्होंने आपको वोट दिया है. ये निश्चित रूप से महिलाओं को घूरने की जगहनहीं है." सार्थक बहसों के इतर ट्रोलिंग तो ज़बरदस्त हुई. किसी ने पूछा "अट्रैक्टिव या इंक्लूसिव?" तो किसी ने पूछा "क्या ये महिलाओं के ऑब्जेक्टोफिकेशनमें नहीं आता?" किसी ने लिखा, "नॉट अप्रोप्रिएट ब्रो!" तो किसी ने सीधा कहा, "ये एकक्रीपी स्टेटमेंट है." कोई इस तस्वीर के मीम्स बनाने की गुहार लगाने लगा. इसकेअलावा किसी ने नेहरू की पुरानी तस्वीरें डालीं. किसी ने प्रधानमंत्री मोदी की एकपुरानी फोटो डाली.बवाल पर थरूर ने क्या कहा?बवाल होता देख शशि थरूर ने ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी. लिखा, "पूरीसेल्फी का मामला महिला सांसदों की पहल पर, बड़े अच्छे ह्यूमर के साथ किया गया था औरउन्होंने ही मुझे ट्वीट करने के लिए कहा था. मुझे खेद है कि कुछ लोग नाराज़ हैं,लेकिन मुझे वर्कप्लेस कमराइडरी के शो की खुशी है. बस इतना ही है."The whole selfie thing was done (at the women MPs' initiative) in great goodhumour & it was they who asked me to tweet it in the same spirit. I am sorrysome people are offended but i was happy to be roped in to this show ofworkplace camaraderie. That's all this is. https://t.co/MfpcilPmSB— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 29, 2021 अब थरूर ने माफी तो मांग लीहै, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के एक नेता के ट्वीट पर ऐसा रीट्वीटकिया, जिससे लगता नहीं कि वो माफ़ी मांगने को लेकर सीरियस थे. दरअसल तमिलनाडु केशिवगंगा से लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने शशि थरूर और महुआमित्रा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आशा करता हूं इस पर बवाल नहीं होगा."It will and it has! But have pity on the humourless… https://t.co/BeH7hroXBL— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 29, 2021 इसे रीट्वीट करते हुए शशिथरूर ने लिखा, "कर सकता है. लेकिन 'ह्यूमर-लेस' लोगों पर दया करो!"