बिग बॉस की शहनाज़ गिल और 'रसोड़े में कौन था' रीमेक वीडियो बनाने वाले यशराज मुखातेएक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, यशराज ने शहनाज के टॉमी वाले डायलॉग पर भी वीडियोबनाया था. ये वीडियो के बोल ' तोड्डा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता - कुत्ता ?' वालावीडियो भी खूब वायरल हुआ था. आम लोगों और सेलिब्रिटीज ने खूब रील्स बनाए. अब शहनाज़और यशराज की जोड़ी का एक दूसरा वीडियो आया है. वीडियो 'Boring Day' के नाम से सोशलमीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. खुद देखिए, View this post on InstagramA post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) इस वीडियो में शहनाज़ और यशराज साथ डांस करते हुए भी नज़र आ रहे हैं. एकबार फिरयशराज मुखाते ने शहनाज़ के बिग बॉस वाले डायलॉग का बढ़िया म्यूजिक ट्रांसफॉर्मेशनकिया है, जिसे ऑडियंस खूब एन्जॉय कर रही है.बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. बिग बॉस सीज़न13 के दौरान उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी. उसके बाद अपने बॉडीट्रांसफॉर्मेशन और एल्बमस् की वजह से भी वो काफ़ी पॉपुलर हुईं. लेकिन जितनीपॉप्युलैरिटी उन्हें यशराज मुखाते के वीडियो से मिली उतनी शायद ही किसी औरप्रोजेक्ट से मिली हो.