हवा में उड़ते हुए मांग भरने से लेकर प्रेमिका के आंसू टपकते ही होश आ जाने तक,हमारे टीवी पर आने वाले प्रोग्राम्स ने हमें कितने सारे यादगार लम्हे दिए हैं.गिनाने बैठें तो सीन, सीरियल और किरदार तो ढेरों हैं, लेकिन आज चर्चा में गोपीबहू... आईमीन गोपिका बहू. भोली-भाली, डरी-सहमी रहने वाली, लैपटॉप धो देने वाली औरदिनभर सास की डांट खाने वाली गोपिका बहू अब एकदम- साड्डा हक, ऐथे रख वाले मोड में आगई है. दरअसल, 'साथ निभाना साथिया' का रिवाइज़्ड वर्जन 'तेरा मेरा साथ रहे' स्टारभारत पर आता है. इस शो की एक क्लिप वायरल हुई है. जिसमें गोपिका अपनी सास से पूछरही है कि क्या उसने परिवार को अपना नहीं समझा, क्या उसने परिवार के लोगों को अपनानहीं समझा. इस पर गोपिका की सास कहती है कि उसने तो सबको बहुत प्यार दिया है. इस परगोपिका कहती है- कब तक फ्री का प्यार लेती रहोगी? पेमेंट भी तो दो इसकी.help??? 😭 this new gopi bahu so savage im crying pic.twitter.com/6ymDM9NF3V— nyctophile (@sprihaxx) January 27, 2022 क्लिप वायरल हुई और ट्विटर पर जनता कोगोपिका बहू का ये रूप भारी पसंद आ रहा है. लोगों को ये अच्छा लग रहा है कि फाइनलीगोपिका बहू अपने लिए स्टैंड लेती दिख रही है. अपने परिवार को जो समय, प्यार औरऊर्जा वो देती है उसकी कीमत मांग रही है. एक यूज़र ने लिखा " गोपी बहू मांग कर रहीहै कि परिवार के लिए वो जितनी मेहनत करती है, उसे पहचान मिले और उसकी कॉम्पेंसेशनभी उसे दी जाए. रिवॉल्यूशन आ चुका है. " “Kab tak free ka pyar leti rahogi.Payment bhi to do iski”. Gopi Bahu demands that affective labor be recognizedand compensated. The revolution has arrived! https://t.co/UyllhwHM5h — RadhikaGovindrajan (@r_gov11) January 28, 2022 दरअसल इंडियन टीवी सिरीयल्स में बहुओं कोबेचारी और अत्याचार सहने वाली दिखाने का ट्रेंड आज भी वैसा ही है. इसे घर - घर कीकहानी की तरह दिखाया जाता है. होम मेकर्स इन सीरियल्स की बहुओं से बहुत रिलेट करतीहैं क्योंकि इन बहुओं की तरह उनसे भी उम्मीद की जाती है कि वो हमेशा त्याग कीमूर्ति बनीं रहें. इसी फ़ैक्ट से अपनी बात जोड़ते हुए एक यूज़र ने लिखा: "मेरी मांगोपी बहू के इस नए अंदाज़ को संभाल नहीं पाई, उन्होंने तुरंत कहा कि ये हमारी गोपीबहू नहीं है. " My mother couldn't handle it. She immediately went "ye humariwali gopi nhi h" https://t.co/bQb9TqkP3I — Aditi (@diti3062) January 27, 2022 एकयूज़र ने लिखा है. " गोपी बहू थेरेपी के बाद अपनी बॉउन्ड्रीज़ बनाना सीख चुकी है. अबवह गोपी बहू 2.0 हो गई है." Gopi bahu 2.0 after going to therapy and learningto set boundaries https://t.co/RE1DAXXtaE — (@nyxxx_xo) January 28, 2022 दरअसललोगों को गोपी बहू का ये नया अंदाज़ बहुत कूल लग रहा है. हमेशा 'जी माजी' की रटलगाने वाली, बिना गलती के डांट सुनकर पति और परिवार वालों के बुरे बर्ताव को सहनेवाली गोपिका बहू के इस नए अंदाज़ ने लोगों को चौंका दिया है. वैसे दोनों अलग-अलगसीरियल हैं, और कैरेक्टर्स के नाम भी अलग हैं. लेकिन गोपिका बहू का ये वीडियो आतेही जनता को गोपी बहू और उसका लैपटॉप धोना याद आ गया. देखिए, I remember thisepisode 😂😂😂😂😂big up Gopi https://t.co/0ZxykRNZCq — yuxraa (@yuxraa1) May30, 2019 एक यूज़र ने लिखा : "लैपटॉप धोने से इंसानों को धोने तक, गोपी बहू की कितनीखूबसूरत जर्नी रही. " From Laptop dhone se insaano ko dhone tak, what a beautifuljourney https://t.co/KDQENAe37m — ` Ananya | ia (@thiccwjh) January 27, 2022 एकयूज़र ने लिखा है : " लैपटॉप धोने से लेकर बॉउन्ड्रीस सेट करने और अपने ससुराल वालोंको डांटने तक, गोपी बहू का कैरेक्टर बदल गया है. " Gopi bahu went from washinglaptops to setting boundaries and telling off her in-laws. Character growth😭https://t.co/eta6k2sNtL — z. (@lov3rmidnight) January 28, 2022 लेकिन अब सीरियलकी कैरेक्टर गोपिका सिर्फ़ इतनी ही समझदार नहीं हुई कि उसे समझ में आए कि लैपटॉप एकइलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट है इसलिए उसे साफ़ करने के लिए धोना नहीं चाहिए. बल्कि अबगोपिका को ये भी पता है कि अगर वो अपनी पति से तलाक लेती है तो वो कायदन एलिमनीलेने की भी हकदार है. एक और सीन में गोपिका का इस से भी विद्रोही रूप दिख रहा हैजिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस सीन में गोपिका कहती दिख रही है कि कहानी का नयाअध्याय शुरू हो चुका है.भोली-भाली गोपिका को बनना पड़ा खूूँखार, ताकि वो ले पाए प्रिया से बदला! अब क्याहोगा गोपिका का अगला क़दम? जानने के लिए देखिए #तेरामेरासाथरहे #TeraMeraSaathRaheसोम-शुक्र, रात 8:30 बजे, STAR भारत पर।@nazimkhilji #MaharshiDave @Giaa_Manekpic.twitter.com/Afn2x8nxG4— STAR भारत (@StarBharat) January 26, 2022 फिलहाल तो गोपिका तो एकदम फॉर्म में लगरही है. पर जैसा कि हर सीरियल में होता है, हमें फीलिंग आ रही है कि गोपिका ये सबअपने परिवार को किसी मुसीबत से बचाने के लिए कर रही है. संभवतः वो मुसीबत, वो दूसरीमहिला है जो गोपिका के परिवार में जबरन बहू बनकर आ गई है और गोपिका को घर छोड़करजाने को कह रही है. गोपिका सच में बदली है या नहीं ये तो समय आई मीन आगे केएपिसोड्स बताएंगे.