लेखक-अभिनेता पीयूष मिश्रा का एक गीत है. हुसना. बहुत प्रसिद्ध है. गीत में एक नायकहै, जो सहरद के उस पार एक लड़की से प्रेम करता है. और विभाजन के बाद बंटे हुए देशका हाल पूछता है. गीत की एक पंक्ति है - "पत्ते क्या झड़ते हैं पाकिस्तां में वैसेही जैसे झड़ते यहां.. ओ हुसना!" तो मूलतः इस गीत का मर्म है, सरहदों की वजह से बंटाहुआ प्रेम. राजस्थान के धौलपुर ज़िले से एक ऐसे ही सरहद-पार प्रेम का मामला सामनेआया है. ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते एक महिला की दोस्ती पाकिस्तान के एक शख़्स से हुई.6 महीनों में दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया. फिर महिला अपना ससुराल और बच्चेको छोड़कर बिना बताए अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान के लिए निकल गई. लेकिन पुलिसने उसे अमृतसर के जलियांवाला बाग इलाक़े से पकड़ लिया.क्या है 'प्रेम कहानी'?महिला ने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले ऑनलाइन लूडो खेलते हुए उसकी दोस्तीपाकिस्तान में रहने वाले युवक अली से हुई. इसके बाद दोनों के बीच वॉट्सऐप पर बातहोने लगी. पाकिस्तानी युवक अली ने विवाहित महिला को मिलने के लिए अटारी-वागा बॉर्डरपर बुलाया. कहा कि अगर वह किसी तरह से अटारी बॉर्डर तक पहुंच जाए, तो वहां से उसकादोस्त उसे पाकिस्तान ले आएगा. 5 जनवरी की दोपहर महिला ने अपना परिवार और 2 साल केबच्चे को घर पर छोड़ दिया और पाकिस्तान के लिए निकल गई. जलियांवाला बाग इलाके मेंपहुंचकर महिला अटारी जाने के लिए ऑटो ढूंढ़ने लगी. इसी बीच अमृतसर पुलिस ने उसेसंदिग्ध मानकर पकड़ लिया. न तो उसके पास कोई वैध वीज़ा/दस्तावेज़ था और न ही उसपाकिस्तानी व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर की, जिससे उसे मिलना था. पुलिस प्रभारी अमरजीतसिंह ने कहा कि महिला कुछ गहने और नकदी ले जा रही थी. उन्होंने कहा, “उसके अनुसार,वह महाराजगंज (यूपी) में रहती थी, लेकिन उसने हमें राजस्थान में अपने मायके काकॉन्टैक्ट नंबर दिया. उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है, लेकिन वह मानसिकरूप से अस्थिर लगती है. ऐसा किसी घरेलू विवाद के कारण हो सकता है.” बुधवार को घर सेनिकलने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी तलाश की. सैपऊ पुलिस थाने के रीडरराजकुमार ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष को सूचना दी और उन्हेंअमृतसर बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया. ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता कोलेकर धौलपुर पहुंच गए हैं.