The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Pune Police Takes cheeky romeo to task on Twitter

ट्विटर पर लड़की का नंबर मांगा, पुलिस ने ऐसा जवाब दिया कि नंबर छोड़ो गिनती भूल जाएगा

आप पुलिस के पीछे, पुलिस आपके पीछे. वॉट फन.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 02:41 PM IST)
Img The Lallantop
पुलिस की सांकेतिक तस्वीर.(PTI) इनसेट में पुणे पुलिस का वो ट्वीट जो सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हो रहा है (ट्विटर).
Quick AI Highlights
Click here to view more
पुणे पुलिस ने ट्विटर पर गजब खेल कर दिया है. हुआ ये कि एक लड़की ने ट्वीट किया. पुणे पुलिस को टैग करके पूछा कि धनोरी पुलिस स्टेशन का नम्बर क्या है. पुलिस के ट्विटर हैंडल ने रिप्लाई किया, और उस लड़की को नम्बर दे दिया. कायदे से बात यही ख़त्म हो जाती. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग जब तक दूसरे के मामले में कूद न जाएं तब तक उन्हें चैन कहां. एक यूज़र ने ट्वीट किया, क्या मुझे इस लड़की का नम्बर मिल सकता है? बस क्या था. पुणे पुलिस ने वापस उस लड़के को ट्वीट किया, और कहा,
सर हमें इस वक़्त आपके नंबर में ज्यादा दिलचस्पी है. ताकि हम ये समझ सकें कि आप इन मोहतरमा के नम्बर में क्यों इंटरेस्टेड हैं. हमें डायरेक्ट मैसेज करके बता दीजिए. हम आपकी प्राइवेसी का सम्मान करते हैं.
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुणे पुलिस की तारीफ के पुल बांध दिए. लोगों ने कहा कि पुलिस का सेंस ऑफ ह्यूमर जबरदस्त है. जो भी पुणे पुलिस का सोशल मीडिया संभाल रहा है, उसके प्रेजेंस ऑफ माइंड की दाद देनी तो बनती है. न सिर्फ इसलिए कि उन्होंने हल्के-फुल्के में मामला निपटा दिया, बल्कि अपनी मौजूदगी से ये भी पक्का कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर भी बराबर नज़र रखे हुए हैं. और वहां पर उनसे इंटरैक्ट करने वालों को सेफ फील करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
वीडियो: भयंकर वायरल: दिल्ली के शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का वीडियो क्यों रहा वायरल?

Advertisement

Advertisement

()