महाराष्ट्र का जिला सातारा. गांव पलसावड़े. यहां एक गर्भवती महिला फॉरेस्ट ऑफिसर सेसाथ गनवे गांव के पूर्व सरपंच और उसकी पत्नी ने मारपीट की. सोशल मीडिया पर सामने आएएक वीडियो में एक महिला और एक पुरुष यूनिफॉर्म पहनी एक महिला को बालों से पकड़करघसीटते और मारते हुए दिख रहे हैं. सातारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेलिया है. फोन पर सरपंच देता था धमकी आरोपियों के नाम रामचंद्र जानकर और प्रतिभाजानकर हैं. रामचंद्र सतारा के पलसावड़े गांव का पूर्व सरपंच और स्थानीय वन समिति कासदस्य है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ऑफिसर का नाम सिंधु सनप है. वो तीनमहीने की गर्भवती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी फॉरेस्ट रेंजर ने रामचंद्र जानकरकी जमीन पर काम रुकवाकर मजदूरों को दूसरी जगह पर काम पर लगाया था. इसी को लेकर उसनेफोन पर सिंधु सनप को धमकी दी थी. इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और फिरआरोपियों ने सिंधु सनप पर हमला कर दिया. सनप ने बताया, “ सरपंच बहुत दिनों से पैसेमांग रहा था और तरह- तरह की धमकियां दे रहा था. बुधवार को काम से लौटते वक्तउन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मेरे पति को चप्पलों से मारा. ” इस घटना के बादमहिला अफसर ने दोषियों के खिलाफ़ FIR दर्ज कारवाई. पुलिस ने दोनों आरोपियों कोगिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, पब्लिक सर्वेंट कोअपने कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए मजबूर करने और महिला पर हमले सेसंबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.