होली का त्योहार आ चुका है...तो हैं आप सब होली खेलने के लिए तैयार? रंग, पिचकारी,गुझिया, पापड़, दही भल्ले सब तैयार करने शुरू कर दिए होंगे आपने? होली का दिन आयेऔर परिवार और दोस्तों के साथ खूब रंग ना खेला जाए. ऐसा भला कैसे हो सकता है ? खेलिएखेलिए खूब रंग खेलिए लेकिन ध्यान रखिये कि ये रंग कहीं आपके बाल न खराब कर दें .होली खेलने में मजा तो बहुत आता है लेकिन रंगों से बालों को जो नुकसान पहुंचता हैउससे होली की सारी मस्ती पर पानी फिर जाता है, यही वजह है कि कई बार लोग होली खेलनेसे सिर्फ इसलिए बचते हैं ताकि उनके बालों को कोई नुकसान ना हो. इन कैमिकल वालेरंगों से बाल डैमेज होते हैं. कई बार तो रंग इतना गहरा होता है कि उसको छुड़ाने केलिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती है और ना जाने कितनी बार शैम्पू करना पड़ता है जो बालोंको ड्राई और कमज़ोर कर देता है. आज हम आपको बताएंगे कुछ हेयर केयर टिप्स जो होलीखेलने से पहले और बाद में आपको करनी होंगी और ये आपके बालों को काफी हद तकप्रोटेक्ट करेंगी.होली खेलने से पहले स्प्लिट एंड्स को काट लेंस्प्लिट एंड्स को काट लेंहोली के लिए अपने बालों को प्रोटेक्ट करने से पहले स्प्लिट एंड्स को काट लें. अब आपकहेंगे उससे क्या होगा? दरअसल सिंथेटिक रंग आपके बालों को ड्राई बना सकते हैं औरदोमुंहे बालों को और ज़्यादा डैमेज कर सकते हैं. इसलिए होली की मस्ती शुरू करने सेपहले स्प्लिट एंड्स को काट लेना बेहतर हैहेयर ऑइल से करें मसाजहोली की एक रात पहले या रंग खेलने के लिए घर से बाहर जाने से पहले बालों में ऑयलिंगकरना न भूलें. ये आपके बालों पर एक प्रोटेक्शन लेयर बना देगा. आप नारियल का तेल लगासकते हैं. इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन बालों को हेल्दी रखने और उन्हें नरिशकरने में मदद करते हैं. यह ऑयल बालों पर रंग को बैठने नहीं देगा और शैंपू करने परबालों से रंग आसानी से निकल जाएगा.नींबू की कुछ बूंदे तेल में मिला के लगाने से इंफेक्शन का खतरा कमनींबू रखेगा इंफेक्शन फ्रीरंगों में कितना कैमिकल मिला होता है ये तो आप आप जानते हैं. आप भले कितना हीकैमिकल फ्री कलर का इस्तेमाल कर लें लेकिन आपको नहीं पता कि सामने वाला जो रंग लगारहा है वो किस क्वालिटी का है. कई बार ये केमिकल स्कैल्प में इंफेक्शन तक कर सकतेहैं ऐसे में पहले से ही बचाव करके चलना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए आप हेयर ऑइल मेंनींबू मिलाकर बालों की मसाज करें. ये स्कैल्प में इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकताहै.बालों को खुला रखने से बचेंअगर आपका दोस्तों के साथ होली खेलने का प्लान है तो मस्ती और धमाल तो होगा ही, साथही होगा खूब सारा फोटो सेशन. भाई सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट भी तो करनी हैं. अब उनफोटोज में अच्छा दिखने के लिए हो सकता है आप बाल खोल कर होली खेलने पहुंच जाएं. नाभाई ना... ऐसा बिल्कुल मत कीजियेगा. खुले बालों में डैमेज बहुत जल्दी होता है इसलिएबालों को अच्छे से बांध कर ही होली खेलने घर से निकलें.होली खेलते समय कोई भी हेयर एक्सेसरी लगाने से बचेंहेयर एक्सेसरीज को कहें नाहोली खेलते समय बालों में किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरीज लगाने से बचना चाहिए. वरनाये बालों में फंस जाती हैं जिससे बाल या तो उलझ जाते हैं या टूट जाते हैं और बालोंको नुकसान हो जाता है.स्कॉर्फ का करें इस्तेमालसिर पर स्कॉर्फ पहनना आजकल काफी ट्रेडिंग फैशन बन गया है. आप भी होली खेलने से पहलेसिर पर कूल तरीके से स्कार्फ़ बांध सकती हैं और बालों को अच्छे से कवर कर सकती हैं.फैशन का फैशन और प्रोटेक्शन का प्रोटेक्शन.तो ये तो हुई होली खेलने से पहले बालों को प्रोटेक्ट करने की टिप्स. अब रंग खेललिया और बालो में भर-भर के रंग भी लगा है उसे निकालना भी तो है. तो चलिए जान लेतेहैं होली खेलने के बाद ऐसा क्या करें जिससे बाल खराब ना हों.सबसे पहले खाली पानी से बालों को धोएंहेड वॉशसबसे पहले सही तरीके से हेयर वॉश करना ज़रूरी है. अपने बालों को ठंडे या हल्केगुनगुने पानी से धोएं . गरम पानी का इस्तेमाल ना करें. पानी से धोने पर ऊपर- ऊपर काज़्यादातर रंग निकल जाएगा . अब माइल्ड शैम्पू से बचे हुए रंग को निकालें. बहुतज़्यादा शैम्पू एक बार में ना लगाएं . हाथों से मसाज करते हुए स्केल्प से रंगनिकालने की कोशिश करें. उसके बाद डीप कंडीशनर लगाएं और अच्छी तरह से बालों को धोलें. बालों को सुखाने के बाद सीरम या लिव इन कडीशनर का इस्तेमाल ज़रूर करें. बालोंको एयर ड्राई करें, ब्लो ड्राई करने से बचें .हेयर मास्कहोली के बाद आपके बालों को एक्स्ट्रा नरिशमेंट की जरूरत होती है. होली के कलर्स सेहोने वाले नुकसान को ठीक करने के लिए दो से तीन दिनों के बाद हेयर मास्क लगाएं. कुछइंग्रीडिएंट्स जो आप अपने हेयर मास्क (Hair Mask) में मिला सकते हैं, वो हैं नींबू,अंडे, दही और आंवला. आप अपने बालों में नमी वापस लाने के लिए घर पर हेयर स्पाट्रीटमेंट भी कर सकती हैं.हैप्पी होली!