साल 2021 बीतने को है. इस साल हमने काफी कुछ देखा. इतना देख लिया कि मीमर्स इनदिनों लिख रहे हैं कि 2022 में जाने से पहले वो उसका यूज़र अग्रीमेंट अच्छे सेपढ़ना चाहते हैं. जोक्स को साइड में रखते हैं. ये साल कोरोना वायरस महामारी के नामरहा. ओलंपिक गेम्स के नाम रहा. क्रिकेट वर्ल्डकप के नाम भी रहा. और रहा औरतों केनाम. इस साल अलग-अलग फील्ड्स में कई औरतों ने सफलता के झंडे गाड़े. आज हम बातकरेंगे बिजनेस की दुनिया की 5 पावरफुल औरतों के बारे में. जो साल 2021 में विमेनएम्पावरमेंट का बड़ा उदाहरण बनीं. 1. फाल्गुनी नायर फाल्गुनी नायर ने Nykaa बनानेके लिए बैंकिंग की अपनी वेल सेटल्ड नौकरी छोड़ दी थी.ब्यूटी और फैशन ब्रांड नायका की CEO और फाउंडर. नवंबर में शेयर बाज़ार में नायका कीलिस्टिंग के साथ ही फाल्गुनी अपने दम पर अरबपति बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.फाल्गुनी ने 20 साल तक बैंकिंग सेक्टर में काम किया, अपना बिजनेस शुरू करने के लिएनौकरी छोड़ी. 50 की उम्र में उन्होंने नायका शुरू किया, जो आज एक बड़ा ब्यूटीब्रांड बन चुका है. 2. गीता गोपीनाथ IMF की चीफ इकॉनमिस्ट गीता गोपीनाथ. (फोटो-वीडियो स्क्रीनशॉट)IMF की चीफ इकॉनमिस्ट. इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला. हाल ही में उन्हें IMF कीफर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है. गीता जनवरी, 2022में ये पद संभालेंगी. इससे पहले खबर आई थी कि गीता IMF छोड़ने वाली हैं और बतौरप्रोफेसर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जॉइन करने वाली हैं. 3. लीना नायर Leena Nairफ्रेंच फैशन हाउस शनैल की ग्लोबल CEO बनाई गई हैं. इस पोस्ट तक पहुंचने वाली पहलीभारतीय. जनवरी में शनैल जॉइन करेंगी. लीना फिलहाल FMCG कंपनी यूनिलिवर के साथ जुड़ीहुई हैं. 30 साल पहले कंपनी की भारतीय सब्सिडियरी हिंदुस्तान यूनिलिवर से लीना नेअपना करियर शुरू किया था. 2013 में उन्हें लंदन बुलाया गया. 2016 से वो यूनिलिवरमें बतौर चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर काम कर रही हैं. 4. रोशनी नादर मल्होत्रा RoshniNadarHCL कॉर्पोरेशन की CEO और HCL टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन. भारत में किसी IT फर्म कोलीड करने वाली पहली महिला. HCL की चेयरपर्सन बनने से पहले वो कंपनी की वाइसप्रेसिडेंट रहीं. दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की 2021 की फोर्ब्स लिस्ट मेंरोशनी ने जगह बनाई थी. 5. प्रियंका गिल Priyanka Gillऑनलाइन कॉन्टेंट वेबसाइट POPxo की कोफाउंडर. इस साल POPxo ने MyGlamm नाम से इस सालअक्टूबर में अपना मेकअप कलेक्शन लॉन्च किया है. MyGlamm अलग-अलग लोगों की मेकअप कीज़रूरतों, उनकी स्किन टाइप और टोन के हिसाब से उनके लिए मेकअप किट तैयार करता है.