18 साल पहले पाकिस्तान से आई थीं नीता, अब नागरिकता मिलने पर चुनाव लड़ रही हैं
चार महीने पहले ही भारत की नागरिकता मिली.
Advertisement

नीता सोढा राजस्थान के टोंक में पड़ने वाली नटवारा ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं. (तस्वीर: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
18 साल पहले एक औरत पाकिस्तान से भारत आई. यहां की नागरिकता के लिए आवेदन दिया. दफ्तरों के चक्कर लगाए. इंतजार किया. आखिरकार अब से चार महीने पहले उसे नागरिकता मिली. अब वही महिला पंचायत चुनाव लड़ रही है.
इनका नाम है नीता सोढा. नीता पाकिस्तान के सिंध से भारत के जोधपुर आई थीं. उस वक़्त उनकी उम्र 18 साल थी. उनका मकसद था अच्छी पढ़ाई करना और घर बसाना. राजनीति में आना कैसे हुआ, इस पर उन्होंने मीडिया को बताया,
राजस्थान के पंचायत चुनावों में पहले चरण का मतदान 17 जनवरी को, दूसरा 22 जनवरी और तीसरा 29 जनवरी को होगा. (तस्वीर: ANI)
नीता ने भारत के लिए कहा,
वीडियो: तान्हाजी और अजय देवगन का नाम जोड़कर राम मंदिर पर फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है
इनका नाम है नीता सोढा. नीता पाकिस्तान के सिंध से भारत के जोधपुर आई थीं. उस वक़्त उनकी उम्र 18 साल थी. उनका मकसद था अच्छी पढ़ाई करना और घर बसाना. राजनीति में आना कैसे हुआ, इस पर उन्होंने मीडिया को बताया,
मेरे ससुर जी ग्राम पंचायत में बहुत एक्टिव रहे हैं. राजनीति में मुझे वही गाइड कर रहे हैं. मैं 18 साल पहले भारत आई थी. चार महीने पहले नागरिकता मिली और अब मैं पंचायत का चुनाव लड़ रही हूं.
मैं पूरी कोशिश करूंगी कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करूं. मैं बेहतर शिक्षा और अस्पतालों के लिए काम करूंगी. सबसे ज्यादा जरूरी कि मैं ये तय करूंगी कि महिलाओं को उनके काम के पैसे मिलें, ताकि गांव का बेहतर तरीके से विकास हो सके.
राजस्थान के पंचायत चुनावों में पहले चरण का मतदान 17 जनवरी को, दूसरा 22 जनवरी और तीसरा 29 जनवरी को होगा. (तस्वीर: ANI)नीता ने भारत के लिए कहा,
भारत में महिलाओं के रहने और पढ़ने-लिखने के लिए पाकिस्तान से बेहतर हालात हैं. जब से मैं यहां आई हूं, मुझे लोगों से बहुत समर्थन मिला है. लोगों ने मुझे आगे बढ़ने में काफी मदद की है.
राजस्थान में पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जो तीन चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 17 जनवरी, शुक्रवार को हो रहा है. नीता नतवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र से सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं. पूरे राजस्थान में कुल 11, 123 ग्राम पंचायतें हैं.Tonk: Neeta Sodha, an immigrant from Pakistan who was recently given Indian citizenship is contesting panchayat elections in Natwara, says,"I came to India 18 yrs back but I was given nationality just 4 months ago. My father-in-law guides me in my political journey." #Rajasthan
— ANI (@ANI) January 17, 2020
pic.twitter.com/BUGeZmrixq
वीडियो: तान्हाजी और अजय देवगन का नाम जोड़कर राम मंदिर पर फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है

