The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Nashik The accused attacked the woman several times with a sharp weapon for refusing friendship

लड़की ने दोस्ती करने से मना किया, आदमी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर

आरोपी और पीड़िता एक ही जगह काम करते हैं.

Advertisement
pic
26 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 26 अगस्त 2022, 11:44 PM IST)
nasik petrol pump viral
वीडियो से स्क्रीनशॉट (साभार: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के नाशिक का एक वीडियो वायरल है. यहां एक शख्स ने धारदार हथियार से एक महिला पर कई बार हमला किया. घटना पार्थडी नाकेपर स्थित जाधव पेट्रोल पंप की है. पीड़िता और आरोपी उसी पेट्रोल पंप में काम करते हैं. पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पीड़िता से दोस्ती करना चाहता था. जब पीड़िता ने दोस्ती से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. महिला का नाम ज़ुबेदा शेख़ बताया जा रहा है. वीडियो में हिंसा है और वो रीडर्स के लिए विचलित करने वाला हो सकता है. इसलिए वीडियो हम यहां नहीं दिखा रहे हैं.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

दिन का वक्त है. वीडियो 25 अगस्त की दोपहर का है. पेट्रोल पंप में सामान्य काम चल रहा था. अचानक एक लड़की भागती हुई दिखती है, उसके पीछे एक शख्स है, उसके हाथ में हथियार है. वो लड़की को पकड़ लेता है और धारदार हथियार से उस पर हमला करता है. लड़की बचने की कोशिश कर रही है, उससे भाग रही है. पर आरोपी बार-बार उसे हथियार से मार रहा है. पेट्रोल पंप में मौजूद कुछ लोग लड़की को बचाने आते हैं लेकिन कोई आरोपी को रोक नहीं पाता और वो लड़की पर हमला जारी रखता है. कुछ देर बाद आरोपी मौके से भाग जाता है.

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

'सौतेली मां को डायन बता हत्या कर दी!

एक ऐसी घटना बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके के मुसहरी गांव से आई थी. आरोप था कि यहां एक सौतेले बेटे ने पहले मां को डायन बताया और उसकी पिटाई की. फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. आरोप था कि युवक ने ये सब किसी की बातों में आकर किया. आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी थी. किसी ने युवक को बहकाया कि उसकी पत्नी की मौत तंत्र-मंत्र से हुई. आरोपी ने अपनी मां पर पत्नी की हत्या का शक किया. जब युवक अपनी सौतेली मां पर हमला कर रहा था, तब उसके पिता ने बीच बचाव की कोशिश की. युवक ने अपने पिता पर भी धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. फिलहाल आरोपी फरार है.

वीडियो: बिहार में सौतेली मां को डायन बताकर मार डाला, धारदार हथियार से किए कई वार

Advertisement

Advertisement

()