'भैया आ गए, भैया आ गए'. और गिरे हुए पर्दों को और करीब लाकर उनके बीच की दो अंगुलदूरी भी खत्म कर दी जाती है. शरीर से उतारे उलटे पड़े कपड़े समेट कर छिपा दिए जातेहैं. भैया मां को सामान सप्लाई करते हैं. और चले जाते हैं. पर्दों के भीतर वैक्सिंगकरा रही लड़कियां रिलैक्स हो जाती हैं. मानो औरतों की इस स्पेस में 2 मिनट के लिएतूफ़ान सा आ गया हो. लड़के की मां यानी सुनीता ब्यूटी पार्लर की मालकिन फिर टांग परटांग चढ़ा टीवी देखने लगती है. ये छोटे-छोटे ब्यूटी पार्लर हर शहर में होते हैं.इन्हें मालूम होता है कि ये छोटे हैं, इसलिए ये आपसे बड़ी-बड़ी बातें नहीं कहते. 300रुपये में वैक्सिंग कर देते हैं. 10 रुपये में थ्रेडिंग कर देते हैं. ये आपको हेयरया बॉडी स्पा जैसी चीजें करवाने को नहीं कहते. हां, ये जरूर कहते हैं कि चेहरा कालाहो गया है, ब्लीच करा लो. ये ब्यूटी पार्लर होते हैं, 'यूनिसेक्स सैलून' नहीं. यहांदुल्हन सजाई जाती है, 'ब्राइडल पैकेज' नहीं होते. यहां एक ही तौलिए को बार-बार गीलाकर दसियों लड़कियां वैक्सिंग के बाद अपना शरीर पोंछती हैं. ये वो जगह है जहांलड़कियों के शरीरों की गंध एक-दूसरे में मिल जाती है. अगर अखाड़ों को पुरुषों केस्पेस पर देखें, जहां एक पुरुष कई लड़कों को कंट्रोल करता है, ब्यूटी पार्लर एकऔरतों का स्पेस होता है. जहां एक औरत दूसरी लड़कियों को कंट्रोल करती है. और तीसरीऔरत को अपनी सेवाएं देती है. 'इंटरव्यू के लिए जाना है तो बिकिनी वैक्स करा लो.सेलेक्शन पक्का है.' साल भर पहले मैं वैक्सिंग के लिए गई. उसने कहा, आज बहुत कस्टमरहैं. कल आ जाना तो बेहतर होगा. मैंने कहा, नहीं, कल एक इंटरव्यू है. लड़की ने झट सेजवाब दिया, 'बिकिनी वैक्स करा लो, सेलेक्शन पक्का है.' और हल्के से आंख मार दी. येबात ऑफेंसिव हो सकती थी. परोक्ष रूप से न सिर्फ मुझे रंडी कहा गया था, बल्कि उसमेंये अर्थ छिपा हुआ था कि औरत को दिमागी रूप से कुशल होने के जरूरत ही नहीं है. अगरवो चिकने बदन के साथ, अच्छे से तैयार होकर जाए. और इंटरव्यू लेने वाले को अच्छासेक्स दे सके, तो सिलेक्शन पक्का है. और ये बोलते वक़्त वो मुझे कोई 'बुरी' लड़कीनहीं समझती. बल्कि उसकी आवाज का कॉन्फिडेंस और गर्व ये बताता है कि कोई औरत अगरइतनी खूबसूरत और सेक्स में इतनी कुशल हो कि मर्द बिना उसका इम्तेहान लिए उसे नौकरीदे दे, तो ये अच्छी बात होगी. लेकिन मैं ऑफेंड नहीं हुई. कोई और औरत किसी और माहौलमें ये बात कहती तो ऑफेंड हो जाती. कोई पुरुष कहता तो भी ऑफेंड हो जाती. पर जैसेहोली में गंदा वाला मजाक करना स्वीकार्य होता है. शादियों में 'गाली' गानास्वीकार्य होता है, वैसे ब्यूटी पार्लर जैसे स्पेस में इस तरह की बात कहनास्वीकार्य हो जाता है. यहां बात नारीवाद की नहीं है. यहां बात उस नैतिकता से दूरजाने की है, जो विशेषकर औरतों को जकड़कर रखती है. ये लड़कियां बाहर जाकर किसी से नहींकह सकतीं कि नौकरी पाने के लिए सेक्स कर लो. ये ठीक उस तरह है जैसे एक पुरुष दूसरेपुरुष से प्रेम और दोस्ती में कहता है कि 'इतना प्यार आ रहा है जी कर रहा है तेरीगां* मार लूं'. दूसरा पुरुष ऑफेंड होने के बजाय हंस पड़ता है. इस वाक्य का छिपा हुआमतलब भले ही ये हो कि पुरुष दूसरे का रेप करने की बात कह रहा है, असल में ये दुनियाकी नैतिकता से दूर भागने का जरिया भर है. जो बात दुनिया के सामने नहीं कह सकते, वोकिसी एक से अकेले कह लेना एक अजीब सी आत्मीयता का एहसास दिलाता है. भले ही कही जानेवाई चीज गाली ही क्यों न हो. दीदी, आपके पांव तो बहुत सेक्सी हैं. बिकिनी वैक्स करालो. ये ब्रा नई खरीदी है? नए हेयरकट में माल लग रहे हो दीदी. कस्टमर के लिए ये सबसुनना आम बात है. एक लड़की के मुंह से ये बात सुनकर औरत को डरा हुआ नहीं महसूस होता.क्योंकि उसे मालूम है कि सामने वाली लड़की उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगी. लेकिन कोईपुरुष अगर यही बात करे तो वो डर जाएगी, क्योंकि पुरुष और औरत के बीच नैतिकता कि एकऐसी दीवार होती है कि खूबसूरत को खूबसूरत कहना भी यूं सुनाई पड़ता है कि सामने वालासेक्स की मांग कर रहा हो. सामने वाली औरत मुझसे कहे कि आज साड़ी में बला की खूबसूरतलग रही हो, तो गले लगा लूंगी. पुरुष यही मैसेज में भेज दे तो शायद उसे ब्लॉक करदूं, क्योंकि मात्र उसका पुरुष होना मुझे उसकी नीयत पर शक करने के लिए उकसा देताहै. यही हमारे समाज की सबसे बड़ी हार है. ब्यूटी पार्लर में जब भैया सामान देने आतेहैं, खुद असहज से रहते हैं. लड़कियों की गंध में इकलौता पुरुष होना भैया को अजीबमहसूस करवाता है. भैया खुद ही सर झुकाए निकल जाते हैं. ये भेद महंगे बड़े पार्लर मेंनहीं मिलता, जहां पुरुष औरतों के बाल काटते हैं. क्योंकि पैसे दे पाने की काबिलियतके साथ नैतिकता गायब होती जाती है. 'गायब' के माने 'खत्म' होना नहीं. कहने का अर्थये है कि नैतिकता अब सोच का मसला नहीं होता. इसलिए एक महंगे पार्लर वाली कभी अपनेकस्टमर को 'दीदी' नहीं कहती, 'माल' तो दूर की बात है. ये नए पूंजीवादी, वैयक्तिकसमाज का चरित्र है, जो खुद को नैतिक-अनैतिक से दूर रखता है. इन ब्यूटी पार्लर मेंजाने कितने शरीर और मन मुक्त हो रहे होते हैं. पीरियड नहीं हो रहे, प्रेगनेंसी मेंतकलीफ है, पति दारूबाज है, शादी के पहले कैसी ब्रा खरीदूं फलाना लड़का मुझे देखमुस्कुराता है जाने कितनी बातें होती हैं. 'आज मुझे पेट में बहुत दर्द है' से लेकरसास ने मुझसे अचार डलवाया तक. जैसे जैसे ये छोटे पार्लर खतम हो रहे हैं. घरेलूऔरतों के संवाद की एक स्पेस खत्म हो रही है.-------------------------------------------------------------------------------- PP के कॉलम के और आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लटके टैग पर क्लिक करें.