The Lallantop
Advertisement

'लड़कों को भरे शरीर वाली लड़कियां अच्छी लगती हैं, थोड़ा वजन बढ़ा लो'

हर महीने खून बहाने वाले और 9 महीने तक बच्चे को पोषण देने वाले शरीर को 'सुंदरता' की जरूरत है या पोषण की?

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
प्रतीक्षा पीपी
6 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2016, 08:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हर संडे जब भी कॉलम लिखने बैठती हूं, औरतों के बारे में सोचती हूं, तो सबसे पहले मां की याद आती है. हर दोपहर पापा का टिफिन तैयार होकर जाता. गरमागरम. हर दोपहर दादाजी और हम बच्चे लंच करने बैठते. मां किचन से गरम-गरम फुल्के निकालकर लातीं. दादाजी का नियम था, प्लेट में रोटी गरम-गरम आए. जब पिछली रोटी का आखिरी निवाला मुंह में जाए, तभी अगली रोटी आंच से उठाकर प्लेट में रखी जाए. जब दादाजी (और घर के बाकी लोग) खा चुकते, तब मां के खाने का नंबर आता.

pp ka column

कभी-कभी ऐसा दिन भी आता कि कोई अचानक घर पर टपक पड़ता या फिर घर के बाकी लोग ही ज्यादा खा लेते. खाना कम पड़ जाता. कभी दाल, कभी सब्जी. तो जो भी बचता, मां उसे खा लेती. पिछली रात के बचे हुए खाने के साथ. इसमें कोई बेचारगी नहीं रहती कि बचा-खुचा खाने को मिल रहा है. ये एक आदत सी थी. एक माना हुआ सच सा था कि मां को आखिर में ही खाना है.

Embed

हमारे घरों में खाना और उससे मिलने वाले पोषण का केंद्र कभी औरतें नहीं होतीं. दूध, मेवे और फल अगर घर में आते हैं, तो इसलिए कि बच्चे खाएंगे. अगर आपके घर में ऐसा होता है, तो आपको बधाई.

लेकिन यहां बात सिर्फ परिवार के स्ट्रक्चर के अंदर औरत के स्थान की नहीं है. बात ये है कि औरतें अपनी हेल्थ के बारे में कितना और किस तरह सोचती हैं. जब सोचती हैं तो इसके मायने क्या होते हैं. क्या स्वस्थ रहना एक समाज के तौर पर हमारा और हमारी औरतों का लक्ष्य है?

नहीं.

nutrition5

बीते दिनों अपने डॉक्टर से हुई एक रेगुलर सी मीटिंग में उसने मुझसे पूछा, 'तुम्हारा वज़न तो नहीं बढ़ा है?' मैंने कहा 'हां, 2 किलो बढ़ गया है'. डॉक्टर का झट से जवाब आया, 'वजन मत बढ़ने दो. ये लड़कियों की सेल्फ-एस्टीम के लिए बड़ा खराब होता है.'

सेल्फ एस्टीम. यानी खुद पर भरोसा. लड़कियों का वजन बढ़ने पर खुद पर भरोसा, खुद पर कॉन्फिडेंस क्यों टूटता है? इसलिए कि वो 'अस्वस्थ' हो जाएंगी? नहीं. बल्कि इसलिए कि वो भद्दी दिखेंगी.

Embed

और जो चुनिंदा लड़कियां फिटनेस को लेकर जागरूक रहती हैं, उनसे बार-बार पूछा जाता है, 'तुम तो मोटी नहीं लगती, फिर जिम क्यों जाती हो?' या फिर, 'तुम्हें एक्सरसाइज की क्या जरूरत है?' 'तुम इतनी ओवरवेट तो नहीं लगतीं?'

nutrition1

पॉपुलर कल्चर (पढ़ें बॉलीवुड या मॉडलिंग) में अक्सर लड़कियों की फिटनेस को उनके दुबले होने से जोड़ा जाता है. जिम में घुसती हूं, तो चारों तरफ वॉलपेपर में एक्ट्रेसेस की तस्वीरें दिखती हैं. हेल्थ मैगज़ीनों के कवर पर एक्ट्रेसेस की तस्वीरें दिखती हैं. लड़कियों को बताया जाता है कि फलां एक्ट्रेस ने किस तरह एक महीने में या एक साल में इतने किलो घटा लिए. और देखो, अब वो कितनी सुंदर लगती हैं. 'सुंदरता' और 'सेक्स अपील' की इस दुनिया में कभी औरतों को इस बारे में नहीं बताया जाता कि वजन घटाने (या बढ़ाने) के टारगेट में उनकी सेहत में कितना सुधार हो गया. वजन घटाना एक कॉस्मेटिक की तरह है. इस्तेमाल करो और सुंदर हो जाओ.

nutrition2

Embed

हम एक अमीर देश नहीं हैं. लाखों बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, लेकिन सिर्फ बच्चे ही नहीं, उनकी मांएं भी कुपोषण का शिकार हैं. और इसीलिए बच्चे कमजोर पैदा होते हैं. ये बात है उस तबके की, जो पौष्टिक खाना अफोर्ड नहीं कर सकते. लेकिन जिस तबके के लोग घर में सुकून से दो वक़्त का खाना खा भी रहे हैं, वहां भी सारे पोषण का केंद्र या तो पुरुष हैं, या बच्चे. और अगर पिछड़ी मानसिकता वाले घरों की बात करें, तो बच्चों में भी महज लड़के.

nutrition

ऐसे में हमारे कल्चर में शामिल व्रतों की परंपरा औरतों की सेहत में और चार-चांद लगा देती है. उन औरतों की, जिनके कमजोर कंधों पर सदियों की बेतुकी परम्पराओं को ढोने की जिम्मेदारी है.

थोड़ा दिमाग लगाकर सोचिए. आपके इस शरीर को, जो हर महीने खून बहाता है, जो बच्चे पैदा करने के पहले 9 महीने उन्हें पोषण देता है, जो मीनोपॉज के बाद कमजोर होने लगता है, उसे 'परम्पराओं' और 'सुंदरता' की जरूरत है, या पोषण की.


ये भी पढ़ें:

हर रात रोते हैं तो आप प्यार में नहीं, परेशान हैं

रेप करने के पहले वो औरत को पॉर्न क्यों दिखाते हैं?

'इंटरव्यू के लिए जा रही हो, बिकिनी वैक्स करा लो, सेलेक्शन पक्का है'

अपने बच्चों को शादी नहीं, डिवोर्स के लिए तैयार करिए

ससुर के सामने बहू पेट फुलाए, मैक्सी पहने घूमे, अच्छा लगता है क्या?

Advertisement

Advertisement

()