The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Man allegedly attacks father in law with acid, claims wife had sexual relationship with her father

बीवी पर शक था कि उसके अपने पिता के साथ सम्बन्ध हैं, तेज़ाब फेंक कर भाग निकला!

गुजरात के नडियाद की खबर.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 06:10 AM IST)
Img The Lallantop
तस्वीर में बायीं ओर आभा, और दायीं ओर उसके पिता केतनभाई. (तस्वीर: नचिकेता मेहता)
Quick AI Highlights
Click here to view more
गुजरात के नडियाद से खबर आई है. यहां पर एक व्यक्ति के ऊपर एसिड फेंका गया. उस शख्स पर ये आरोप लगाया गया कि उसके अपनी ही बेटी के साथ शारीरिक सम्बन्ध हैं. आरोप लगाने वाला उसका दामाद है.
मामला एक छोटे से गांव का है. यहां पर रहने वाले केतनभाई की बेटी आभा की शादी दो साल पहले अभय के साथ हुई थी. जब वो प्रेगनेंट हुई, तो मायके आ गई. वहां बेटी का जन्म हुआ. सवा महीने बाद जब वो वापस लौटी, तो उसके ससुराल वालों ने उसे वापस लौटा दिया. उसकी बेटी को अपने पास रख लिया, लेकिन आभा पर आरोप लगाए कि उसके अपने पिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध हैं.
Whatsapp 700 आभा के पिता केतनभाई. एसिड अटैक की वजह से उनके साथ सोया छह साल का बच्चा भी घायल हुआ, रिपोर्ट्स ऐसा बता रही हैं. (तस्वीर: नचिकेता मेहता)

इस शनिवार यानी 11 जनवरी को केतनभाई जब सो रहे थे, तब किसी ने उनके ऊपर एसिड फेंक दिया. उनकी पत्नी निशाबेन ने कहा कि उन्होंने अपने दामाद को वहां से भागते देखा. इसलिए ये हमला उसी ने किया है. मामला पुलिस के पास चला गया है. जांच चल रही है. ट्रीटमेंट किया गया है. हमने हमारे वहां की संवाददाता से बात की, उन्होंने बताया कि एसिड अटैक से ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है. लड़की के पिता और उनके साथ जो बच्चा सोया था, दोनों सेफ हैं.
(इस खबर में पहचान छुपाने के लिए सभी के नाम बदल दिए गए हैं)


वीडियो: कोलकाता में पीएम मोदी ने CAA और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ममता बनर्जी को घेरा

Advertisement

Advertisement

()