The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Madhya Pradesh: Police have arrested 8 men for allegedly abducting and raping minor for five days in Umaria district

मध्य प्रदेश: पांच दिन में नौ लोगों ने किया 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप!

आठ आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2021, 02:13 PM IST)
Img The Lallantop
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हुई घटना.
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश का उमरिया जिला. यहां पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इन्होंने 13 साल की लड़की का गैंगरेप किया. वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पीड़िता के बयान के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पूरा मामला क्या है?

मामले की जानकारी के लिए हमने इंडिया टुडे से जुड़े धीरज शाह से बात की. उनकी रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र का है. यहां पर 11 जनवरी को कुछ अज्ञात लोगों ने 13 साल की नाबालिग को किडनैप कर लिया. 12 जनवरी को लड़की की मां ने किडनैपिंग' का केस दर्ज करवाया. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग मां के साथ बाजार गई थी. वहां पर टहल रही थी, इसी दौरान दो लोग आए और उससे बात करने लगे. इसके बाद उसे किडनैप कर अपने साथ बाइक पर लेकर चले गए.

आरोप है कि किडनैपर्स नाबालिग को लेकर जंगल में गए. वहां उन दोनों ने उसका रेप किया. फिर पास के एक ढाबे पर ले गए. जहां पर उनके अन्य साथियों ने नाबालिग का गैंगरेप किया. इसमें ढाबा मालिक भी शामिल था. पांच दिन लगातार नाबालिग का गैंगरेप हुआ. जब नाबालिग ने जाने देने के लिए कहा, तो आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया या रिपोर्ट दर्ज करवाई, तो वो उसे जान से मार देंगे. आरोपियों ने नाबालिग को घर भेजने के लिए उसे एक ट्रक में बिठा दिया. आरोप है कि दो ट्रक चालकों ने भी उसका कथित तौर पर रेप किया.

नाबालिग 15 जनवरी को घर पहुंची. उसने पूरी बात अपनी मां को बताई. मां ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग के पिता जबलपुर में सब्जी बेचने का काम करते हैं. वहीं अपने पिता के साथ रहकर पढ़ाई करती है. लॉकडाउन में मां के पास उमरिया आई हुई थी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके नाम हैं- आकाश सिंह, राहुल कुशवाहा, पारस सोनी, मनु केवत, ओंकार राय, इतेंद्र सिंह, रजनीश चौधरी और रोहित यादव. अभी एक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस सुप्रिटेंडेंट विकास शाहवाल ने बताया कि नाबालिग नौवीं की छात्रा है. जबलपुर से उमरिया अपनी मां के पास 10 जनवरी को आई थी. दो आरोपी आकाश और राहुल बच्ची से बाजार में मिले थे. उन्होंने उससे साथ में लंच करने का कहा और फिर बच्ची को अपने साथ ले गए. जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 (d) यानी गैंगरेप और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

Advertisement

()