The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • madhya pradesh indore angry wife set husband on fire during Fight

खाना बनाते समय झगड़ा हो गया, पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी

एमपी के इंदौर में घटना के बाद से आरोपी पत्नी फरार है. पीड़ित पति का इलाज चल रहा है.

Advertisement
pic
21 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 21 अगस्त 2022, 03:49 PM IST)
indore madhypradesh wife set husband on fire
सांकेतिक फोटो (साभार लेफ्ट फोटो: ओपन क्लिपआर्ट, राइट फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. यहां एक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इस दौरान पत्नी इतने गुस्से में आ गई कि उसने पति को आग के हवाले करने की कोशिश की. हालांकि, जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, उसने खुद ही पति को बचाने की कोशिश की. लेकिन, तब तक वो बुरी तरह झुलस चुका था. घटना के बाद से ही पत्नी फरार बताई जा रही है. 

ये घटना इंदौर के सांवेर के गुरान गांव में शुक्रवार, 19 अगस्त के रात की बताई जा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच की कहासुनी इस लेवल पर पहुंच गई कि पत्नी ने पति पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी (wife set her husband on fire). पीड़ित का नाम प्रह्लाद बोराना और आरोपी पत्नी का नाम कृष्णाबाई (Krishnabai) है. 

घटना के बाद प्रह्लाद को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं, पत्नी कुष्णाबाई मौके से फरार है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पुलिस पहुंची थी. पुलिस को दिए अपने बयान में प्रह्लाद ने बताया, 

"मेरी पत्नी स्टोव पर खाना बना रही थी. उसी वक्त हम दोनों का झगड़ा हो गया.  झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि कृष्णाबाई जिस स्टोव पर खाना बना रही थी, उसी स्टोव से मिट्टी का तेल निकालकर मेरे ऊपर फेंक दिया. और उसके तुरंत बाद माचिस की तीली जलाकर मेरे ऊपर फेंक दी. मैं दर्द से चिल्ला रहा था. उसी वक्त कृष्णाबाई को अपने फैसले पर पछतावा हुआ और उसने मुझे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मैं 30 प्रतिशत जल चुका था."

इस मामले पर जानकारी देते हुए सांवेर थाना प्रभारी मोहन मालवीय ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ IPC की धारा 308 (गैर इरादन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है और फिलहाल आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है.

वीडियो- तमिलनाडु: पति सो रहा था, अफेयर के शक में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर खौलता पानी डाल दिया!

Advertisement

Advertisement

()