वडोदरा की रहने वाली एक लड़की की सुसाइड से मौत हो गई. लड़की का नाम नफ़ीसा है औरउम्र 25 बताई जा रही है. सुसाइड से पहले वो साबरमती रिवर फ्रंट गई थीं, वहांउन्होंने एक वीडियो बनाया था, इसमें रमीज़ नाम के एक शख्स से अपने प्यार और धोखे केबारे में बातें कही गई हैं. इस वीडियो को लोग 2021 के आयशा सुसाइड केस से जुड़ेवीडियो से जोड़कर देख रहे हैं. पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.आजतक की गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक, नफ़ीसा वडोदरा में नूरजहां पार्क इलाकेमें रहती थीं. और अहमदाबाद के शेख रमीज़ अहमद नाम के शख्स से प्यार करती थीं. रमीज़ने नफ़ीसा से शादी का वादा किया था. ये बात नफ़ीसा के घरवालों को मालूम थी. लेकिनबीते कुछ दिनों से रमीज़ ने नफ़ीसा से बात करना बंद कर दिया था. उसका फोन भी बंद आरहा था. नफ़ीसा कई बार मिलने रमीज़ के घर भी गई थी, लेकिन उसके घरवाले हर बार उसकेघर पर नहीं होने की बात कहकर उसे लौटा देते थे. साबरमती रिवरफ्रंट से नफ़ीसा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें रमीज़ का नाम लियागया है और प्यार में धोखे की बात कही गई है. गोपी घांघर की रिपोर्ट के मुताबिक,नफ़ीसा ने पहले साबरमती रिवरफ्रंट में सुसाइड की कोशिश की, लेकिन वो ऐसा कर नहींपाईं. इसके बाद नफ़ीसा की अपने घर में सुसाइड से मौत हो गई. घटना 20 जून की बताई जारही है.आयशा केस क्या था?अहमदाबाद की रहने वाली आयशा नाम की लड़की ने 25 फरवरी, 2021 को साबरमती रिवर फ्रंटमें आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड से पहले आयशा ने अपने पति आरिफ को एक वीडियो बनाकरभेजा था. जिस में उसने अपने पति से प्यार का इजहार करते हुए दहेज से परेशान होकरसुसाइड करने की बात कही थी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद पुलिस नेआयशा के पति आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया था. वायरल वीडियो को पुख्तासबूत मानते हुए गुजरात के अहमदाबाद सेशंस कोर्ट ने आरिफ को 10 साल की सजा सुनाईहै.