मेरी एक दोस्त है. कॉलेज के दिनों में उसका हॉस्टल कैम्पस के एकदम पीछे वाले हिस्सेमें होता था. एक रोज़ वो अपनी एक दोस्त के साथ डिपार्टमेंट से हॉस्टल की तरफ जा रहीथी. शाम के छह बजे होंगे. तभी पीछे से बाइक सवार कुछ लड़के आए और उसकी छाती दबोचकरचले गए. वो बताती है कि कुछ देर के लिए तो उसे कुछ समझ में नहीं आया कि उसके साथक्या हुआ. पर उस घटना से वो इतनी डर गई कि फिर कभी उस रास्ते पर पैदल नहीं चली.उसने बाहर से चाय-समोसा तक लेना बंद कर दिया ताकि रिक्शे के लिए पैसे बचा सके. मैंया मेरे जैसे पुरुष केवल कल्पना कर सकते हैं कि ये कितना डरावना होता होगा. अब अगरकोई पुरुष खुद को 'बूब हंटर' बताए और लड़कियों की छाती दबोचने के अपने कारनामों काबखान करे, खुद को कूल बताए तो? केरल के एक मेडिकल स्टूडेंट का एक चैट वायरल है.जिसमें वो बता रहा है कि वो 13 साल का था तब से लड़कियों की छाती दबोच रहा है.सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने उसके चैट्स के स्क्रीनशॉट ट्वीट किए हैं. श्रीपदा नेट्वीट किया, "यह स्क्रीनशॉट कल इंस्टाग्राम पर शेयर हुए थे. कुछ एक्सीडेंटलग्रोपिंग्स से हम गुज़रते हैं, वे कतई एक्सीडेंटल नहीं होती. हम ऐसे कुछ लोगों केलिए एक प्रतियोगिता हैं, जिसकी बाद में डींग मारी जा सके."This was shared on Instagram yesterday. Do read. And remain aware.Some of the ‘accidental’ groping us women go through isn’t accidental at all. Weare part of some sort of a competition for *some* of these guys who brag aboutit. 1/2 pic.twitter.com/4twO6Z73dM — Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) October 31,2021 स्क्रीनशॉट में लड़का कह रहा है कि वह 13 साल की उम्र से ऐसा कर रहा है. वह औरउसका दोस्त 'बूब हंटिंग कॉन्टेस्ट' करते थे. चैट्स में वो दावा करता है कि उसने अभीतक 300 महिलाओं के साथ ऐसा किया है. वो ये भी लिखता है कि उसका आठ घंटे के अंदर 52लड़कियों की छाती दबोचने का ‘रिकॉर्ड’ है. "कल्पना करो कि तुम भीड़ में चल रही होऔर अचानक से कोई आकर तुम्हें दबोच लेता है. तुम्हें पता भी नहीं चलेगा कि वो कौनहै. अब ये 'कोई' 2012 में मैं था." जब लड़की ने उससे कहा कि वो बहुत घटिया है तोउसने कहा कि वो हवस में आकर ऐसा नहीं करता था, उसके लिए ये एक मज़ा या उपलब्धि केजैसा था. अपने ग्रुप में 'चैंपियन बूब कैचर' बनने की उपलब्धि. उसने आगे कहा, "ऐसाकरते समय मैं माफी मांगने के लिए भी तैयार होता था. ताकि अगर लड़की को समझ आ भीजाए, तो वह उसे जाने दे. मैं 14 साल की उम्र के लड़के के लिए बहुत स्मार्ट था." इनस्क्रीनशॉट्स में उसने दो तस्वीरें भी साझा की, जिसमें उसके साथ दो अलग-अलगलड़कियां हैं. दोनों के शरीर पर टिप्पणी करता है और अपनी अश्लील कहानियों का बखानकरता है. अभी तक की मिली हुई जानकारी के मुताबिक़, यह व्यक्ति एक यूट्यूबर है औरयूट्यूब पर लाइव गेम स्ट्रीमिंग करता है. ट्विटर पर कई यूज़र्स ने चिन्मई के कमेंटसेक्शन में इस व्यक्ति के प्रति घृणा जताई है. लोगों ने अपनी निजी जिंदगी से भीजुड़े ऐसे कई लोगों के बारे में बताया.