The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • keep these things in mind while booking your hotel

लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं? होटल बुकिंग में ऐसे बचाएं पैसा

आखिरी वाली टिप तो सबसे ज्यादा काम की है.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2022, 07:52 PM IST)
Hotel booking tips
होटल बुक करते समय कुछ बातों का रखें ध्यान
Quick AI Highlights
Click here to view more

किसी त्योहार के करीब आते ही लॉन्ग वीकेंड का मौका देखने वाले लोग कहलाते हैं एम्प्लॉयीज़. कोई त्योहार अगर वीक एंड पर पड़ रहा हो तो अरे यार...कह कर रह जाते हैं. यार का 'या' थोड़ा ज्यादा लंबा होता है.  और अगर त्योहार वीकेंड के आस-पास पड़े जैसे फ्राइडे या मंडे को तो शुरू हो जाती है घूमने की प्लानिंग. इनमें से कुछ सिर्फ प्लानिंग वाले पार्ट पर अटक जाते हैं. कुछ सच में घूमने जाते हैं. अब घूमने जाना है तो होटल बुकिंग तो करनी ही पड़ेगी और ये होता है बड़ा ट्रिकी टास्क. सेम होटल किसी को कम प्राइस पर पड़ जाता है तो कोई उसके लिए दोगुने पैसे लगा देता है. इसके अलावा होटल कहां बुक करना है, कैसा होटल बुक करना है ये काफी इम्पॉर्टेन्ट सवाल होते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें आप किसी भी होटल की बुकिंग करने से पहले ध्यान में रख सकते हैं.

एडवांस में करवा लें बुकिंग 

जैसे आप फ्लाइट्स की टिकट्स हमेशा एडवांस में करा लेते हैं वैसे ही होटल की बुकिंग भी एडवांस में करवा कर चलें. एक से दो महीना एडवांस तो कर ही लें. उस समय सभी रूम्स अवेलेबल भी होते हैं तो आपके पास चॉइसेस ज्यादा होती हैं. इससे फायदा ये होगा कि आपको कम प्राइस में अच्छा रूम मिल जाएगा. आप 'पे ऐट चेकआउट' का ऑप्शन चूज़ कर सकते हैं. 'पे ऐट चेकआउट' का मतलब होता है जब आप अपनी ट्रिप के आखिरी दिन होटल को टाटा-बाय बाय बोलें उस समय ही आप सारा पेमेंट करें. इससे होगा ये कि अगर कोई इमरजेंसी आती है और आपको प्लान कैंसल करना पड़े तो आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे. वैसे इस लॉन्ग वीकेंड के लिए ये वाली टिप तो काम आएगी नहीं, पर अगले में ध्यान रखिएगा.

लोकेशन 

किस लोकेशन पर होटल बुक करना है ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे ट्रेवलर हैं? अगर आप उस शहर के सभी टूरिस्ट स्पॉट और इम्पोर्टेन्ट जगहों पर घूमना चाहते हैं तो ठहरने के लिए एक सेंटर पॉइंट चुनें ताकि आपके ट्रेवलिंग का समय और उसमें होने वाला खर्चा बच सके. लेकिन शहर के बीचों-बीच वाले होटल अक्सर थोड़े महंगे होते हैं क्योंकि सब वही प्रिफर करते हैं. ऊपर से भीड़ अलग. तो क्या करें? शहर के बाहर आप थोड़ा इंटीरियर में होटल बुक कर सकते हैं. ऐसी जगहों पर भीड़भाड़ तो कम होती ही है, साथी ही सर्विसेज भी कई बार बढ़िया मिलती है. वहीं अनएक्सप्लोर्ड जगहों पर होटल रीजनेबल प्राइस पर मिल जाते हैं.

बेसिक सर्विसेस

कई बार क्या होता है आप गाड़ी लेकर होटल पहुंचे. अब वहां जाकर देखा कि होटल की तो अपनी पार्किंग ही नहीं है. अब गाड़ी अपने रिस्क पर कीजिये खड़ी. आपका ध्यान पूरे टाइम अपनी गाडी की सेफ्टी पर होता है और आप एंजॉय भी नहीं कर पाते. इसके अलावा अगर आप स्विमिंग पूल में जाकर चिल करने का प्लान करके जा रहे हैं तो जाने से पहले ये चेक कर लीजिये कि वहां स्विमिंग पूल है भी या नहीं और अगर है तो वो ऑपरेशनल है या नहीं. इसके अलावा ये भी चेक कर लें कि आपके पैकेज में मील इन्क्लूडेड है या नहीं. वैसे तो ज़्यादातर पैकेजेज़ में ब्रेकफास्ट इन्क्लूडेड होता है लेकिन कई बार नहीं होता है. इसलिए पहले ही चेक कर लें.

कई जगहों पर चेक करें होटल रूम की कीमत

अब सबसे ज़रूरी टिप. एक बार होटल, लोकेशन फाइनलाइज़ हो जाने के बाद अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर होटल रूम्स की कीमत चेक करें. कौन से ऐप्स और वेबसाइट्स? ट्रैवल वेबसाइट्स माने होटल और टिकट बुक करने की फैसिलिटी देने वाली वेबसाइट्स. कई वेबसाइट्स अलग-अलग तरह के ऑफर देती हैं. कोई आपको कैशबैक देगी तो किसी के पैकेज में कैब सर्विस भी शामिल होती है. तो ये भी हो सकता है कि आपको केवल होटल के बजट में कैब या कोई और सर्विस भी मिल जाए. 

वैसे तो ये छोटी-छोटी बाते हैं, पर इन्हें फॉलो करेंगे तो एक तो आप थोड़े टेंशन फ्री होंगे. और दूसरा ये कि किसको अखरता है कि उसके थोड़े पैसे बच जाएं.

टिप-टॉप: घर पर बनाएं ब्लैकहेड्स कम करने वाला टोनर, कुछ ही दिन में दिखेगा फायदा

Advertisement

Advertisement

()