Katrina Kaif और Vicky Kaushal की शादी में सिक्योरिटी की वजह Salman Khan नहीं, ये है
ह्यूमर कब ट्रोलिंग में बदल जाता है, इसका अंदाज़ा नहीं होता
Advertisement

विक्की और कटरीना की शादी में जितनी दिलचस्पी मीडिया को है, उतनी ही सोशल मीडिया को
Quick AI Highlights
Click here to view more
कटरीना कैफ. जिनकी नेट वर्थ है 225 करोड़, रिपोर्ट्स की मानें तो एक फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 10 से 12 करोड़ रूपए मिलते हैं. दूसरी तरफ वो लोग हैं. जिनकी नेट वर्थ है महीने में 200 रूपए का नेट पैक. और इनका काम है मुंह उठाकर नेट पैक की मदद से कटरीना को मेसेज ठेल देना. उनसे डीएम में जाकर पूछना कि "दीदी दहेज कितना दे रही हो?"

लोगों ने ख़ूब मौज ली
अब तक तो आपको पता चल ही गया होगा कि कटरीना और विक्की कौशल की शादी की होने वाली है. डेस्टिनेशन राजस्थान का कोई किला है. कितना बजट है, किस किस को बुलाया गया है ये सारी खबरें आपको मिल ही गई होगी. हम जानते हैं अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में जानने में, उनके लाइफ इवेंट्स के बारे अपडेट रखने का सबको इंटरेस्ट होता है. और इसमें कुछ ग़लत नहीं है. कई बार सेलेब्स से रिलेटेड ऐसी खबरें आती है जिसका खूब मज़ाक बनता है. उसपर खूब मीम्स बनाए जाते हैं. मीम बनाने में भी कुछ ग़लत नहीं है. जैसी विक्की और कैट की शादी से रिलेटेड एक खबर आई. कहा गया कि वेडिंग डेस्टिनेशन के आस पास कोई भी ड्रोन दिखा तो उसे शूट कर गिरा दिया जायेगा. जनता ने इस खबर पर खूब मीम बनाए. किसी ने लिखा - "विक्की-कैट की शादी में आने वाले सभी गेस्ट्स को अपनी आंखें डोनेट करनी होगी ताकि वो फ्यूचर में इससे बेहतर शादी ना देख पाएं।" एक और यूज़र ने लिखा, " इज़राइल का आयरन डोम विक्की और कटरीना की शादी में इनस्टॉल किया जायेगा. सारी तसवीरें मिलियन डॉलर में बेची जाएंगी और शादी में आने वाले गेस्ट का सिलेक्शन IIT- JEE पास करने पर होगा."
गुड ह्यूमर ट्रोलिंग में कैसे बदला
सबसे पहले आप ये तस्वीर देखिए. फेसबुक पर ये बहुत वायरल है. कटरीना की रोती हुई तस्वीर के साथ किसी ने लिखा, " शादी किसी से भी करूं, क्या फर्क पड़ता है. कहलाउंगी तो सलमान की एक्स ही." तस्वीर में किनारे ऐश्र्वर्या की भी फोटो है जिसपर लिखा है, "Us रहेगा बहन." मतलब हम दोनों का यही हाल है.

