बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पार्टनर को कथित तौर पर जला दिया. पुलिस शिकायत केमुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे और व्यक्ति ने मृतका से शादी करने से इंकार करदिया था. मृतका 23 साल की थी और दलित समुदाय से थी. मृतका की बहन ने मामले केसिलसिले में शिवकुमार चंद्रशेखर हिरेहला के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.हालांकि, पुलिस ने ये साफ़ नहीं किया है कि यह मर्डर है या सुसाइड.#HonourKilling A Dalit girl Daneshwari(23) killed by pouring petrol on her byboyfriend Shivakaumar & his caste Hindu friends alleges family. Shivakumar aLingayat refused to marry her saying she belongs to lower caste & family wouldnever accept#Banglurupic.twitter.com/i6qN85IGz3— The Dalit Voice (@ambedkariteIND) March 18, 2022 पूरा मामला क्या है? पुलिस केमुताबिक़, शिवकुमार और दानेश्वरी ने विजयपुरा ज़िले के एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंगकर रहे थे और दोनों रिलेशनशिप में थे. अपनी पढ़ाई के बाद, वे बेंगलुरु में ही बस गएऔर अपने रिश्ते को जारी रखा. दानेश्वरी की बहन ने शिकायत में बताया कि आरोपी नेदानेश्वरी से शादी का वादा किया था. शिवकुमार लिंगायत समुदाय से ताल्लुक़ रखता हैऔर दानेश्वरी दलित समुदाय से. शिकायत के मुताबिक, जब दानेश्वरी ने शादी की बात कीतो शिवकुमार ने उससे कहा कि वो अपने मां-बाप से बात करेगा, फिर उसके पास आएगा. वापसआने के बाद, आरोपी ने दानेश्वरी से कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा क्योंकि वो दलितसमुदाय से आती है और उसे छोड़ दिया. दानेश्वरी, शिवकुमार के ऑफिस गई और उसे दोबारासोचने के लिए कहा. शिवकुमार ने कथित तौर पर दानेश्वरी के साथ गाली-गलौज की.जातिसूचक टिप्पणी भी की. शिकायत के अनुसार, 15 मार्च को शिवकुमार ने दानेश्वरी कोएक सुनसान जगह पर बुलाया. कथित तौर पर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बादवह पीड़िता को अस्पताल ले गया और वहां से फरार हो गया. अस्पताल में भर्ती पीड़िताने 18 मार्च को दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST ऐक्ट और IPC की धारा302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचजारी है और पूरी घटना के बारे में जल्द ही खुलासा होगा.