The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Kanpur: Bride refuses to marry once she gets to know that there is no wedding photographer

दूल्हा फोटोग्राफर लेकर नहीं आया, दुल्हन ने शादी करने से ही मना कर दिया

कहा जा रहा है कि सभी ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन का कहना था कि आज जिस आदमी को उनकी शादी की परवाह नहीं है, वो भविष्य में उनकी देखभाल कैसे करेगा?

Advertisement
pic
30 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:28 PM IST)
Kanpur bride
कुछ महीनों पहले भी एक दुल्हन ने अपने पसंद के गाने न बजने पर एंट्री लेने से मना कर दिया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुआ था. (फोटो - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

'शादी कौन सा बार-बार होती है!' ये बस एक हल्का कथन नहीं रह गया है, समय की सच्चाई बनता जा रहा है. वेरी सीरियस. इसको पुष्ट करने वाला एक मामला आया है कानपुर से. कानपुर में एक दूल्हा अपने साथ फोटोग्राफर साथ लाना भूल गया, तो दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया.

कानपुर के मंगलपुर थाना इलाक़े के एक गांव में रहने वाली किसान की बेटी की शादी भोगनीपुर के रहने वाले एक शख्स से तय हुई. 29 मई की तारीख़ फ़ाइनल हुई. बारात आई. जयमाला समारोह के लिए मंच तैयार था. दूल्हा और दुल्हन जयमाला समारोह के लिए मंच पर पहुंचे.

तभी, दुल्हन ने देखा कि कोई फोटोग्राफर नहीं है. ये देख कर कथित तौर पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. मंच से उतरकर दुल्हन अपने पड़ोसी के घर चली गई. कहा जा रहा है कि सभी ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दुल्हन का कहना था कि आज जिस आदमी को उनकी शादी की परवाह नहीं है, वो भविष्य में उनकी देखभाल कैसे करेगा?

फिर मामला पहुंचा थाने, जहां दोनों पक्षों ने 'आपसी सहमति से दिए गए पैसे और गिफ़्ट्स' वापस करने पर सहमति जताई. मंगलपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर डोरी लाल ने कहा कि मामले को सुलझा लिया गया है. इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के अपने घर चला गया.

एक हफ्ते पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था

एक हफ्ते पहले ऐसी ही एक ख़बर आई थी उत्तर प्रदेश के उन्नाव से. शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं, लेकिन जैसे ही सुबह हुई तो पूरा मंज़र ही बदल गया. दरअसल, दुल्हा मंडप में फेरे के लिए जा रहा था, उसे चक्कर आ गए और वो बेहोश हो कर ज़मीन पर गिर गया. ज़मीन पर गिरते ही उसकी विग उतर गई. सबने देखा. दुल्हन ने भी.  लड़की वालों को दुल्हे का गंजे होने की ख़बर नहीं थी.

दुल्हा होश में आया तब तक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था. दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन वो नहीं मानी. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस थाने जाना पड़ा. पुलिस अफसरों ने भी दुल्हन को समझाया, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

इसके बाद मामले को सलटाने के लिए पंचायत बुलाई गई. पंचायत में लड़की के परिवार वालों ने कहा कि उन्होंने शादी में 5.66 लाख रुपये ख़र्च किए हैं, जो उन्हें वापस चाहिए. घंटों चली पंचायत में दुल्हे के पक्ष ने उनकी शर्त मान ली और दुल्हन के परिवार वालों को पैसे दिए गए. फिर बारात दुल्हन के बिना ही कानपुर लौट गई. 

दुल्हन बनने वाली लड़की से ये बातें कहना आपको सेक्सिस्ट बनाता है

Advertisement

Advertisement

()