The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Johnny Depp Amber Heard Trial: 'The baby is yours', Woman shouts to Johnny in courtroom

ऐंबर हर्ड केस की सुनवाई के बीच महिला ने बच्चा दिखाकर जॉनी डेप से कहा, 'ये तुम्हारा है'

जॉनी डेप और ऐम्बर हर्ड के मानहानि केस की सुनवाई चल रही है. इस सुनवाई का अपना अलग फैनबेस है. लाइव हियरिंग के दौरान लाखों में लोग इसे देखते हैं.

Advertisement
pic
25 मई 2022 (अपडेटेड: 1 जून 2022, 12:46 PM IST)
Johnny Depp
महिला को कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया. (फोटो - AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जॉनी डेप. ऐम्बर हर्ड. हॉलीवुड की दो मशहूर हस्तियां. जॉनी और ऐम्बर के बीच एक डिफ़ेमेशन केस चल रहा है. इसी केस की सुनवाई चल रही है. एक ब्रेक के बाद 16 मई को सुनवाई दोबारा शुरू हुई है. और, सही-सही बताएं तो इस सुनवाई का भी अपना ही फ़ैन-बेस है. कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को पांच लाख लोग देखते हैं. हर सुनवाई में. लाइव वीडियो के छोटे-छोटे चंक्स को भी कुछ घंटों में दस लाख से ज़्यादा बार देख लिए जाते हैं. मतलब केस डिफ़ेमेशन का है, लेकिन ख़ूब फे़मस है.

इस केस की सुनवाई के दौरान फिर एक ऐसी घटना हुई, जिसने ख़ूब बवाल काटा हुआ है. अमेरिका की लीगल न्यूज़ वेबसाइट लॉ एंड क्राइम नेटवर्क के मुताबिक़, कोर्ट में मॉर्निंग ब्रेक चल रहा था. पीछे गैलरी से एक महिला चिल्लाई,

"जॉनी आई लव यू! हमारी आत्माएं जुड़ी हुई हैं!"

कथित तौर पर जॉनी डेप मुड़े और उन्होंने महिला को देख कर वेव किया. इसके बाद महिला ने एक बच्चे को गोद में उठाया और चिल्लाई,

"ये बच्चा तुम्हारा है!"

आगे महिला ने पूछा कि जॉनी कब स्वीकार करेंगे कि वह बच्चे के पिता हैं.



महिला को तुरंत कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया गया. हालांकि, महिला ने बाद में बताया कि वो मजाक कर रही थीं. ब्रिटिश डिजिटल न्यूज़ प्लैटफ़ॉर्म लैड-बाइबल के मुताबिक़, महिला ने खुलासा किया कि वो अपने पति के साथ पहले से ही ऐसा करने की सोचकर आई थी. कपल ने सोचा था कि यह एक मज़ाक था और मज़ा आएगा.

ये पहली बार नहीं है जब दर्शकों ने कोर्ट कार्यवाही बाधित की है. कुछ समय पहले कोर्ट रूम के अंदर एक शख्स झमक के हंस पड़ा. टेस्टिमनी देखते हुए आदमी सिर पर हाथ पकड़कर हंसने लगा और ये कैमरे में कैद हो गया. रिकॉर्डिंग में कई और दर्शकों को भी उस व्यक्ति की ओर देखते हुए मुस्कुराते हुए देखा गया था.

ऐसे ही कुछ दिनों पहले एक गवाह को ऑनलाइन गवाही के दौरान वेप (एक तरह की पोर्टेबल स्मोकिंग मशीन) पीते हुए देखा गया था. ये देख कर जॉनी हंस भी दिए थे.

जॉनी और ऐम्बर की प्रेम कहानी -

अब जॉनी और ऐम्बर के केस की बात आई है, तो उनकी कहानी भी जान लीजिए. ब्रीफ़ में.

बात साल 2009 की है. हॉलीवुड फिल्म 'द रम डायरी' का शूट चल रहा था. इसी फिल्म के सेट पर जॉनी डेप और ऐम्बर हर्ड पहली बार मिले. कुछ साल बाद उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया. 2015 में शादी कर ली. लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली. 2016 में ऐम्बर ने तलाक़ के लिए अर्जी दी और आरोप लगाया कि डेप ने ड्रग्स और शराब के प्रभाव में उनका शारीरिक शोषण किया. डेप ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि हर्ड पैसों के लालच में ये आरोप लगा रही हैं. 2017 में दोनों का तलाक हो गया. फिर मामला तो सलट गया. अब क्या?

हुआ ये कि 2018 में ऐम्बर ने द वॉशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल लिखा. टाइटल दिया - “I spoke up against sexual violence — and faced our culture’s wrath.. that has to change." यानी 'मैंने यौन हिंसा के ख़िलाफ़ बोला और घृणा झेली.. इसे बदलना होगा. हर्ड ने दावा किया कि वो घरेलू हिंसा की शिकार रही हैं. हालांकि, उन्होंने आर्टिकल में डेप का नाम नहीं लिया था.

जॉनी डेप का दावा है कि इस आर्टिकल के बाद उनकी छवि ख़राब हो गई और उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया. इसके बाद जॉनी डेप ने ऐम्बर हर्ड पर 50 मिलियन डॉलर मतलब लगभग 387 करोड़ रुपए का मानहानि का मुक़दमा किया. जवाब में ऐम्बर ने भी जॉनी पर घरेलू और यौन हिंसा का आरोप लगाते हुए 100 मिलियन डॉलर या 775 करोड़ रुपए का दावा ठोक दिया. इसी मुक़दमे की सुनवाई चल रही है.

दी सिनेमा शो: जॉनी डेप 'फैन्टैस्टिक बीस्ट्स' से अलग हो चुके हैं, फिर भी कमाएंगे 73 करोड़

Advertisement

Advertisement

()