The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • jamui news the minor was gang raped by the boys of his own coaching center taken away in the forest

लड़के परेशान करते थे, लड़की ने शिकायत की, अब पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप

नाबालिग के साथ पांच युवको ने मिलकर गैंगरेप किया. पीड़िता अस्पताल में भर्ती है.

Advertisement
pic
6 मई 2022 (अपडेटेड: 9 मई 2022, 03:20 PM IST)
jamui, gangrape, pregnant women
गैंगरेप का मामला जमुई के खेरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. (सांकेतिक फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार का जमुई. यहां से एक 14 साल की एक लड़की के कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 4 मई की बताई जा रही है. विक्टिम को अभी अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दो और की तलाश जारी है.

जमुई गैंगरेप का पूरा मामला क्या है?

इंडिया टुडे के सुजीत झा की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की जमुई के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी. उसके साथ पढ़ने वाला एक लड़का लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था. ये बात लड़की ने अपने पेरेंट्स को बताई थी, जिन्होंने इसकी शिकायत कोचिंग सेंटर में की थी.

वहां एक टीचर ने इस शिकायत के बाद आरोपी लड़के को चेतावनी दी थी और लड़कियों को परेशान नहीं करने को कहा था. लड़की के पेरेंट्स ने इसे बच्चे की गलती समझकर उसे माफ कर दिया और उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. लड़की के पेरेंट्स ने कहा कि उन्हें लगा था कि उनके बेटी सुरक्षित है, इसलिए उन्होंने उसे वापस कोचिंग भेजना शुरू कर दिया था.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने बताया कि लड़के कोचिंग से आने के दौरान उसे परेशान करते थे. वो लोग बार-बार उसे कॉल करते थे. वो बात करने से मना करती थी तो आरोपी उसे गोली मारने की धमकी देते थे. विक्टिम ने बताया कि 4 मई को वो कोचिंग से लौट रही थी. इस दौरान उसे प्यास लगी. वो एक मंदिर के पास पानी पीने गई तो आरोपी लड़कों ने उसे पकड़ लिया. वो लोग ज़बरदस्ती उसे लेकर पास के जंगल की तरफ ले गए. वहां पांचों ने उसका गैंगरेप किया.

कहा जा रहा है कि पहले की गई शिकायत का बदला लेने के मकसद से आरोपी लड़कों ने लड़की का गैंगरेप किया. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सदर SDPO डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि लड़की का गैंगरेप किया गया है और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में IPC का धारा 376 डी (गैंगरेप), अपहरण और POCSO की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

यह खबर हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहीं मनीषा ने लिखी है.

Advertisement

Advertisement

()