The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • In Rajasthan's Nagaur A Family Book Helicopter To Bring The First Girl Child In 35 Years To Home

35 साल बाद घर में बेटी पैदा हुई तो उसे हेलिकॉप्टर से घर लाए, रास्ते में फूल बिछाए

पूरे सीन का वीडियो गजब है.

Advertisement
Img The Lallantop
Rajsthan के नागौर में रहने वाले एक परिवार के घर में जब 35 साल बेटी का जन्म हुआ, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा (फोटो ट्विटर से ली गई है.)
pic
मुरारी
23 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2021, 01:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
हमारे देश में जहां ज्यादातर लोग केवल लड़के के जन्म पर ही खुशियां मनाते हैं, वहीं राजस्थान में एक परिवार ने बेटी के जन्म का उत्सव अनूठे ढंग से मनाया है. राजस्थान के नागौर जिले के निंबड़ी चांदवता गांव में एक किसान परिवार है. परिवार में 35 साल बाद बेटी का जन्म हुआ, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. बेटी के दादा मदन लाल प्रजापत ने किराए पर हेलीकॉप्टर बुक किया और नवजात को उसके ननिहाल से अपने घर लेकर पहुंचे. इसके लिए उन्होंने फसल बेचकर पांच लाख रुपये खर्च किए. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे कार्यक्रम के लिए बाकायदा 10-12 दिन पहले से तैयारी की गई थी. बेटी के पिता का नाम हनुमान प्रजापत और मां का नाम चुकी देवी है. चुकी देवी ने पिछले महीने नागौर जिला अस्पताल में हंसती-खेलती बच्ची को जन्म दिया था. इसके बाद वे अपने मायके चली गई थीं. चुकी देवी का मायका हरसोलव गांव में हैं. यहां से उनके ससुराल की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है. उन्हें इस महीने घर आना था. उनके ससुरालवालों ने तय किया कि वे बेटी के साथ हेलीकॉप्टर में आएंगी. रिपोर्ट के मुताबिक पहले बच्ची के पिता और दादा निंबड़ी चांदवता गांव से हेलीकॉप्टर में बैठे और हरसोलव गांव पहुंचे. वहां से चुकी देवी और नवजात बच्ची को हेलीकॉप्टर में बिठाया गया. लैंडिंग के बाद रास्ते में फूल बिछाए गए और बैंड-बाजे के साथ पूरे परिवार का स्वागत किया गया. इस पूरे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बेटी का नाम रिया उर्फ सिद्धि रखा गया है. दूसरी तरफ बच्ची के दादा मदन लाल प्रजापत ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि वे अपनी पोती के जन्म से बहुत खुश हैं. साथ ही राजस्थान के साथ देश के लोगों के ये संदेश देना चाहते हैं कि लड़कियां भी लड़कों की ही तरह प्यार और सम्मान की हकदार हैं. इसलिए बच्चियों की भ्रूण हत्या नहीं करनी चाहिए. राजस्थान के सेक्स रेशियो की अगर बात करें तो 2011 की जनगणना के मुताबिक राज्य में 1000 पुरूषों के मुकाबले 928 महिलाएं हैं. वहीं 6 साल तक के बच्चों के अगर सेक्स के रेशियो की बात करें तो यह 1000 के मुकाबले 888 है.

Advertisement

Advertisement

()