The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • in bihars samastipur a father has been arrested for raping his own daughter

समस्तीपुर में पिता पर बेटी के रेप का आरोप, वीडियो बना कर पुलिस के पास पहुंची लड़की

18 साल की लड़की का आरोप है कि उसके पिता ने उसका रेप किया. और इस में उसकी मां ने उसके पिता का साथ दिया.

Advertisement
pic
6 मई 2022 (अपडेटेड: 11 मई 2022, 07:59 PM IST)
samastipur, father, raped daughter
गैंगरेप का मामला जमुई के खेरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. (सांकेतिक फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार का समस्तीपुर ज़िला. यहां एक शख्स पर अपनी ही बेटी के रेप का आरोप लगा है. 18 साल की लड़की का आरोप है कि उसका पिता उसका रेप करता था. और इसमें उसकी मां भी पिता का साथ देती थी. इस मामले में विक्टिम ने पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप भी लगाया है. पुलिस से मदद नहीं मिलने पर विक्टिम ने खुद घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामला समस्तीपुर के रोसड़ा थाने का है. आजतक से जुड़े सुजीत झा की रिपोर्ट के मुताबिक़, जिस शख्स पर आरोप लगे हैं, वो पेशे से टीचर है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक़, पीड़िता ने कहा है कि एक लंबे समय से आरोपी उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था. जब भी वो विरोध करती, तो उसकी मां उसे चुप करा देती.

इसके बाद उसने हिडेन कैमरा लगाकर आरोपी पिता की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो अपने दोस्तों को भेज दिया. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. सबूत सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर लिया. गिरफ़्तारी के बाद से पीड़िता अपने मामा के घर में रह रही है.

‘पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी’
पीड़िता ने पुलिस पर भी शिकायत न लिखने के आरोप लगाए हैं. बताया कि पुलिस ने पहले उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और थाने से उसे भगा दिया. फिर वीडियो की वजह से मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई हुई.

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि बताया कि आरोपी शहर के शारदानगर मोहल्ले में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ़्तार किया गया है.

समस्तीपुर के रोसड़ा SDPO शहरयार अख़्तर ने कहा,

"वायरल वीडियो में दिख रही पीड़िता ही पुलिस के पास आई थी. वीडियो में रेप करने वाले शख्स को पीड़िता का पिता बताया जा रहा है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरी जांच के बाद कार्रवाई होगी.”

लड़की की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और शिकायत से पहले तक लड़की अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. अब उसके माता-पिता दोनों ही उसके रेप केस में आरोपी बनाए गए हैं.

नेपाल में नाइट क्लब जाकर राहुल गांधी क्या ‘चीनी हनी ट्रेप’ में फंस गए?

Advertisement

Advertisement

()