The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • In Badaun, Acid Attack on girl after pregnancy abortion on marriage promise

शादी का झांसा देकर लड़की को किया प्रेग्नेंट, फिर गर्भपात के बाद एसिड अटैक का आरोप

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का मामला.

Advertisement
Img The Lallantop
लड़की जब बदायूं बाजार से सामान लेकर वापस घर जा रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे रोका और तेजाब जैसा कुछ फेंक दिया.
pic
मुरारी
17 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020, 06:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला. बदायूं का मुजरिया थाना क्षेत्र. यहां 16 दिसंबर की शाम को एक लड़की पर तेजाब जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया गया. लड़की बीए सेकेंड इयर में पढ़ती है. एसिड अटैक से उसकी पीठ, कमर और हाथ झुलस गए हैं. हमले के बाद अस्पताल में भर्ती है. इलाज चल रहा है.

क्या है मामला?

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा-
Embed
अपनी शिकायत में पीड़िता ने आगे कहा-
Embed
पीड़िता ने बताया कि हमले के तुरंत बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी उसने अपनी चाची को फोन करके दी. फिर बेहोश हो गई. तब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में हमने मुजरिया थाने के इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह से बात की. उन्होंने बताया कि हमले के तुरंत बाद से ही महेश पाल फरार है. पुलिस की टीम खोजबीन में लगी हुई है. महेश के पिता भूप सिंह को हिरासत में लिया गया है. इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह ने बताया कि भूप सिंह से महेश के बारे में जानकारी निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()