The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • how did priyanka chopra grammy awards gown stay in place

प्रियंका चोपड़ा ने जैसा गाउन ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहना वो सरकते क्यों नहीं हैं?

नाचिए. कूदिए. भागिए. पर मजाल के ये गाउन अपनी जगह से खिसके.

Advertisement
pic
31 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 1 फ़रवरी 2020, 08:21 AM IST)
Img The Lallantop
प्रियंका का गाउन डिज़ाइन किया है राल्फ़ एंड रुस्सो ने.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020. हॉलीवुड का सबसे बड़ा म्यूज़िक अवॉर्ड. बेहतरीन गाने, सिंगर, म्यूजिक वीडियो वगैरह के लिए ये अवॉर्ड्स दिये जाते हैं. हर साल. अमेरिका में एक शहर है लॉस एंजेलिस वहां अवॉर्ड सेरेमनी होती है. इस साल प्रियंका चोपड़ा भी यहां पहुंची. पति निक जोनास और  परिवार के साथ. इस इवेंट के लिए प्रियंका ने राल्फ एंड रूसो का एक गाउन पहना था. सफेद रंग के इस गाउन की नेकलाइन वी शेप में थी. और डीप थी. इस कारण प्रियंका को काफ़ी ट्रोल किया गया. काफी बवाल भी हुआ. वो एक अलग मुद्दा है, लेकिन प्रियंका के गाउन को देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठा कि ये तो चलने-फिरने में खिसक सकता है, इस पहनकर बहुत सावधान रहना पड़ता होगा.
इस तरह की नेकलाइन को जो नाभी तक जाती है, उसे प्लंजिंग नेकलाइन कहते हैं. कुछ समय पहले सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफ़र लोपेज़ ने भी प्लंजिंग नेकलाइन गाउन पहना था. डिज़ाइनर डॉनटेल्ला वर्साचे का बनाया हुआ. ये हरे रंग का गाउन था. इसने ख़ूब सुर्खियां बटोरीं. जेनिफ़र की तस्वीरें भी ख़ूब वायरल हुईं.
Image result for jennifer lopez green gown designer"                               जेनिफ़र लोपेज़ का ये हरा गाउन डॉनटेल्ला वर्साचे ने डिज़ाइन किया था.

वापस आते हैं अपने सवाल पर. इन गाउन्स की नेकलाइन इतनी डीप होती है तो ये शरीर पर टिकते कैसे हैं? बिना गिरे. बिना खिसके. ये सवाल कई लोगों के मन में आता है. तो इसका जवाब जानने के लिए हमने बात की सुमन नाथवानी से. वो एक फैशन डिज़ाइनर हैं. कोलकाता में रहती हैं. उन्होंने बताया,
"प्लंजिंग नेकलाइन गाउन्स को उनकी जगह पर टिकाने के लिए एक डबल-साइडेड टेप का इस्तेमाल किया जाता है. यानी वो टेप जो दोनों तरफ़ से चिपकता है. ये आम डबल-साइडेड टेप से अलग होते हैं. इन्हें मार्केट में फैशन टेप्स के नाम से जाना जाता है. इनमें ऐसे ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है जो आसानी से स्किन पर चिपक जाता है. ये स्किन फ्रेंडली होता है. यानी स्किन पर इसे लगाने का कोई नुकसान नहीं होता है. इस टेप की एक स्ट्रिप ली जाती है. उसे स्किन पर चिपकाते हैं. गले, ब्रेस्ट, या ब्रेस्ट के नीचे. फिर इस टेप के दूसरी तरफ कपड़े को चिपका लिया जाता है. दो से तीन स्ट्रिप्स की मदद से ये गाउन को खिसकने नहीं देता. साथ ही ये टेप कई तरह के कपड़ों पर चिपक सकता है."
बेहतर समझने के लिए ये वीडियो देखिए.

अब समझे. अब आंधी आए या तूफ़ान, गाउन अपनी जगह से ख़िसक नहीं सकता.


वीडियो

Advertisement

Advertisement

()