बेटी के अफेयर से परेशान माता-पिता ने हत्या कर शव दो दिन घर में रखा, फिर खेत में फेंक दिया
नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में माता-पिता गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर. यहां एक माता-पिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी के अफेयर के परेशान होकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव खेत में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
पूरा मामला क्या है?थाना जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत में हुई युवती की हत्या की घटना के पर्दाफाश व मृतका के मां, बाप की गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन की बाइट -@Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi@digmirzapur @AwasthiAwanishK@PrashantK_IPS90 @CMOfficeUP pic.twitter.com/ft0apAVDMH
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) January 8, 2021
इस मामले की जानकारी के लिए हमने इंडिया टुडे से जुड़े सुरेश कुमार सिंह से बात की. उन्होंने बताया कि मिर्जापुर के जमालपुर थाना इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग का शव 5 जनवरी को राधेश्याम शर्मा के खेत में मिला था. इसकी सूचना गांव के चौकीदार शिवमंगल ने गांववालों को दी. गांववालों ने फिर पुलिस को सूचित किया. मौके पर पुलिस पहुंची. शव की शिनाख्त की. शरीर पर चोट के निशान थे. इससे हत्या की बात सामने आई. फिर केस दर्ज किया गया.
नाबालिग की मां शिव कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी लड़के के साथ कई बार पकड़ी गई थी. आस-पड़ोस, रिश्तेदार कहने लगे कि बहुत बेइज्जती हो रही है. लड़की की मां ने कहा,
लड़के के घर पांच छह बार पकड़ी गई थी. गांव घर वाले कह रहे थे कि बड़ी बेइज्जती हो रही है. शादी ब्याह के लिए कहा तो लड़का तैयार नहीं हो रहा था. आए दिन उसके घर चली जाती. बार-बार वही काम कर रही थी. एक दिन रात के 12 बजे लड़के से मिलकर घर आई. कहने लगी कि रखना हो तो रखो, नहीं तो मार डालो. तो हम को मारना पड़ा. दुपट्टा से कस के उसे मार डाला.
थाना जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत में हुई युवती की हत्या की घटना का पर्दाफाश, मृतका के मां व बाप गिरफ्तार-@Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi@digmirzapur @AwasthiAwanishK@PrashantK_IPS90 @CMOfficeUP pic.twitter.com/lqxAfVLjNv — Mirzapur Police (@mirzapurpolice) January 8, 2021
पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के दौरान नाबालिग की पहचान हुई. परिवार जमालपुर का ही रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि बेटी इनकी बात नहीं सुनती. इससे माता-पिता काफी परेशान हो गए थे. उसका घर के पीछे रहने वाले लड़के से एक साल से अफेयर भी था, जिससे परेशान होकर माता-पिता ने बेटी की हत्या कर दी. पूछताछ में माता-पिता ने पुलिस को बताया कि गला घोंटकर बेटी की हत्या की थी. शव दो दिन उनके ही घर में था. उसके बाद एक रात दोनों ने घर से ले जाकर शव खेत में फेंक दिया.

