गुजरात में मेडिकल की तैयारी कर रही 20 साल की एक लड़की से कथित गैंगरेप का मामलासामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे 18 दिनों तक एक फार्महाउसमें बंद रखा और उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाहै. क्या है मामला? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने 12वी मेंअच्छे मार्क्स हासिल किए थे. वह पिछले कुछ समय से NEET (NATIONAL ELIGIBILITY CUMENTRANCE TEST)की तैयारी कर रही थी. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कीराजकोट में पढ़ाई करती थी. लेकिन उसका बोटाद जिले में अपने गांव आना जाना लगा रहताथा. इस दौरान वह तीन आरोपियों में से एक के संपर्क में आई. 9 दिसंबर को लड़की एकआरोपी के साथ उसके फार्महाउस पर गई. उस फार्महाउस में उस परिचित पुरुष के 2 दोस्तपहले से मौजूद थे. पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने ज़बरदस्ती उसे वहां बांधे रखा फिरशराब पीकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आरोपियोंने 26 दिसंबर को लड़की को छोड़ा. धमकी दी कि वह यहां से अपने घर ना जाकर सीधेराजकोट जाएगी. आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बतायातो वो उसके माता-पिता और बहन को जान से मार देंगे. पीड़िता जामनगर में अपनेरिश्तेदारों के यहां चली गई. उसके सारी बातें बताई. वे उसे सरकारी अस्पताल ले गए.इसके बाद पीड़िता ने जामनगर पुलिस को बयान दिया.जामनगर पुलिस ने बोटाद पुलिस कोसूचना दी इसके बाद वहां FIR दर्ज हुई. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस घटना कीजांच से जुड़े एक पुलिस ऑफिसर का कहना है, हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाहै. फिलहाल वे पुलिस रिमांड पर हैं. मामले की जांच की जा रही है. एक महिला पुलिसकॉन्स्टेबल पीड़िता की काउंसलिंग कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता मेडिकलएंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही है. उसने दो बार NEET दी थी लेकिन सफलता नहींमिली. वह राजकोट में रह रही थी और NEET की तैयारी कर रही थी. आरोपी भी उसी गांव केहैं और पीड़िता को जानते हैं. पीड़िता अक्सर अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिनाघर छोड़ देती थी. इसलिए उसके कई दिनों तक गायब रहने के बाद भी घरवालों ने उसकीगुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखवाई.