The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • Fish spa or Fish Pedicure spreads Shewanella infection its treatment explained by dr apritam goel

त्वचा को मुलायम-चिकना बनाने वाले Fish Spa से फैल सकता है खतरनाक Shewanella इंफेक्शन

आजकल फिश स्पा काफी पॉप्युलर हो रहा है. किसी शॉपिंग मॉल में या स्पा सेंटर पर आपको फिश स्पा या फिश पेडिक्योर का ऑप्शन मिल जाएगा.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 05:26 PM IST)
Fish Spa danger
शेवनेला इंफेक्शन होने पर बुखार भी हो सकता है. (सांकेतिक फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आजकल फिश स्पा (Fish Spa) काफी पॉप्युलर हो रहा है. किसी शॉपिंग मॉल में या स्पा सेंटर पर आपको फिश स्पा या फिश पेडिक्योर (Fish Pedicure) का ऑप्शन मिल जाएगा. दरअसल इस स्पा में रेड गारा रूफा नाम कि छोटी-छोटी मछलियां जिन्हें डॉक्टर फिश भी कहते हैं, वो पैरों पर मौजूद डेड स्किन को खा लेती हैं. और आपको मिलती है सॉफ्ट-स्मूद स्किन. लेकिन फिश स्पा आपके लिए बहुत बड़ी समस्या भी बन सकता है. क्योंकि इससे शेवनेला बैक्टीरिया (Shewanella Bacteria) फैलने का खतरा होता है. और अगर इस बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन का इलाज सही समय पर नहीं हुआ तो, पैर काटने तक की नौबत आ सकती है. तो शेवनेला बैक्टीरिया कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे होता है, ये जानने के लिए हमने डॉक्टर से बात की.

शेवनेला क्या है?

ये हमें बताया डॉ. अप्रतिम गोयल.

( डॉ अप्रतिम गोयल, सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट )

शेवनेला बैक्टीरियल स्किन इंफेक्शन है. ये इंफेक्शन 'फिश स्पा' यानी 'फिश पेडिक्योर' से भी हो सकता है. शेवनेला एक ग्राम नेगेटिव बैक्टीरिया है, जो ज्यादातर समुद्र में तैरने वाले लोगों में फैलता है. समुद्र से ये इंफेक्शन फेफड़ों, हड्डियों, खून, स्किन पर, यहां तक कि कानों में भी हो सकता है. लेकिन अगर हम फिश स्पा की बात करें तो ये बैक्टीरिया स्किन के जरिए ही बॉडी में घुसता है. ये इंफेक्शन स्किन में भी हो सकता है और शरीर में भी फैल सकता है.

शेवनेला के लक्षण क्या हैं?  

> बॉडी के जिस हिस्से का फिश पेडिक्योर कराया है, वहां खुजली हो सकती है.

> वो हिस्सा लाल हो जाएगा या उस हिस्से में छोटे-छोटे घाव होकर एक बड़ा घाव बन सकता है.

> इसके अलावा शरीर में इंफेक्शन होने पर बुखार भी हो सकता है.

इलाज

> जितनी जल्दी शेवनेला का पता चलेगा इसका इलाज उसी पर निर्भर करता है.

> जैसे कि अगर आपको छोटे-छोटे घाव हुए हैं, तो घाव को विनेगर (सिरका) से साफ कर पट्टी बांध लें.

> अगर घाव बड़ा है, या अल्सर है, या फिर वहां खुजली हो रही है और लाली आ गई है तो किसी स्किन के डॉक्टर को दिखाएं.

> अगर घाव है तो डॉक्टर जांच कर पता लगाएंगे कि इंफेक्शन किस बैक्टीरिया से हुआ है.

> क्योंकि इसका इलाज सही एंटीबायोटिक लेने से ही होगा.

> अगर इस इंफेक्शन को नजरंदाज किया तो बॉडी में सेप्टीसीमिया (Septicemia) फैल सकता है.

> ऐसे में घाव वाले हिस्से को काटना भी पड़ सकता है, नहीं तो पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल सकता है.

> शेवनेला में एंटीबायोटिक्स के इंजेक्शन लगते हैं, इसलिए जरूरी ये है कि आप जल्दी से जल्दी इलाज कराएं.

बचाव

> शेवनेला से बचने का पहला तरीका है कि आप फिश स्पा से बचें.

> फिश पेडिक्योर देखने में फैंसी लगता है, पर ये सेफ नहीं है.

> अगर आप पानी में कोई भी एक्टिविटी कर रहें हैं और इसके बाद अगर कहीं इंफेक्शन होता है, जैसे स्किन पर या फेफड़ों में या फिर खांसी-बुखार जैसे लक्षण दिख रहें हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और ये जांच कराएं कि शेवनेला इंफेक्शन तो नहीं है.

(यहां बताई गईं बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)

वीडियो: सेहत: फिश स्पा से फैल सकता है खतरनाक शेवनेला इंफेक्शन, जानिए इससे कैसे बचें

Advertisement

Advertisement

()