The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Oddnaari
  • father sexually assault his 4 minor daughters arrested after complain in Kerala

चार बेटियों से यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार

बेटी ने टीचर को बताया फिर मामले का पता चला.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2020, 06:13 AM IST)
Img The Lallantop
सांकेतिक तस्वीर. (Pixabay)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल का मलप्पुरम जिला. यहां के वालनचेरी में एक पिता पर आरोप है कि वो अपनी चार नाबालिग बेटियों का यौन शोषण करता था. पुलिस को मामले की जानकारी डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट से शुक्रवार 17 जनवरी को मिली थी. इसी के आधार पर उन्होंने केस दर्ज किया और शनिवार 18 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दर्ज शिकायत के मुताबिक, लड़कियां हॉस्टल में रहती थीं, जब वो छुट्टियों में घर जाती थीं, तब आरोपी पिता उनका यौन शोषण करता था. हालांकि बड़ी बेटी घर पर ही रहती थी. लेकिन इस घटना के बाद चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल के कहने पर उसे भी हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है.

ये बात तब सामने आई, जब 15 साल की बच्ची ने अपनी स्कूल टीचर को इस बारे में जानकारी दी. और फिर टीचर ने चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट  में इस बात की शिकायत की.

द न्यूज़ मिनट के मुताबिक, इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी बच्चियों का यौन शोषण तब करता था, जब वो सभी छुट्टियों में अपने घर रहने के लिए जाती थीं. छोटी बहनें कॉन्वेंट में रहती थीं, तो बड़ी वाली बहन घर में ही रहती थी. बच्चियों की उम्र 17,15,13 और 10 साल है. वहीं, आरोपी की उम्र 47 साल है. उस परPOCSO एक्ट की धारा 9 और धारा 10 और IPC की धारा 354(ए) के तहत केस दर्ज किया गया है.


वीडियो देखें : गुजरात पुलिस ने 19 साल की दलित लड़की के गायब होने के 7 दिन बाद 4 आरोपियों के खिलाफ FIR लिखी

Advertisement

Advertisement

()